1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: दो बहनों ने एक ही समय में उड़ाए 2 बोइंग-777 विमान

पाकिस्तान: दो बहनों ने एक ही समय में उड़ाए 2 बोइंग-777 विमान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2016 06:48 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 06:48 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की दो पायलटों ने एक ही समय में अलग-अलग बोइंग-777 विमान उड़ाकर इतिहास रच दिया। वे ऐसा करने वाली पाकिस्तान की पहली दो बहनें हैं। 'डॉन' के मुताबिक, पीआईए के

pakistan- India TV Hindi
pakistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की दो पायलटों ने एक ही समय में अलग-अलग बोइंग-777 विमान उड़ाकर इतिहास रच दिया। वे ऐसा करने वाली पाकिस्तान की पहली दो बहनें हैं। 'डॉन' के मुताबिक, पीआईए के प्रवक्ता दन्याल गिलानी ने कहा कि मरियम मसूद तथा ईरूम मसूद, दोनों पहली अधिकारी हैं, जिन्होंने एक ही समय में अगल-अलग विमान उड़ाए।

प्रवक्ता ने कहा, "इससे पहले ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं था, जिसके मुताबिक दो बहनों ने एक ही समय में समान भार वर्ग के दो अलग-अलग विमानों को उड़ाना हो।" ईरूम मसूद को हाल में बोइंग-777 विमान उड़ाने की अनुमति मिली, जिसके बाद दोनों ने यह कारनामा कर दिखाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश