1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: तूफान दियान्मू ने दी दस्तक

चीन: तूफान दियान्मू ने दी दस्तक

 Written By: IANS
 Published : Aug 19, 2016 12:12 pm IST,  Updated : Aug 19, 2016 12:12 pm IST

चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में गुरुवार को तूफान दियान्मू ने दस्तक दी। प्रांतीय मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान ने दोपहर 3.40 बजे दस्तक दी।

typhoon- India TV Hindi
typhoon

गुआंग्झू: चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में गुरुवार को तूफान दियान्मू ने दस्तक दी। प्रांतीय मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान ने दोपहर 3.40 बजे दस्तक दी। यह 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। तूफान दियान्मू से प्रांत में भारी बारिश हो रही है। हेनान प्रांत में गुरुवार को सुबह छह बजे तक 40,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में क्षेत्रीय मौसम विभाग ने तूफान के मद्देनजर नीला अलर्ट जारी किया है। गुआंग्शी के कई शहरों और काउंटी में पहले से ही बारिश हो रही है जबकि दक्षिणी हिस्सों में अधिक बारिश होने की संभावना है।

गौरतलब है कि देश में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें सर्वाधिक गंभीर स्थिति के लिए लाल, उससे कमतर के लिए नारंगी, फिर पीली और नीले रंग का चेतावनी स्तर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश