रियाद: संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक स्वतंत्र विशेषज्ञ ने गुरुवार को कहा कि सउदी अरब सरकार को महिलाओं के कार चलाने पर रोक खत्म करनी चाहिए और मर्दों की संरक्षण व्यवस्था का सुधार करना चाहिए। चरम गरीबी और मानवाधिकार मामलों के संयुक्त राष्ट्र के विशेष अधिकारी फिलिप एल्स्टन ने 12 दिन की अपनी सउदी यात्रा के समापन पर यह बात कही।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस दौरान फिलिप ने सउदी मंत्रियों, कार्यकर्ताओं, इस्लामी विद्वानों, गरीबों और अन्य लोगों से मुलाकात की। एल्स्टन ने कहा, ‘मेरी चिंता है कि सरकार रूढ़िवादी लोगों के अपेक्षाकृत एक छोटे से हिस्से की बात पर चल रही है।’ उन्होंने कहा कि यह तेल से मालामाल देश में आर्थिक और सामाजिक विकास में आड़े आ रहा है।
पढ़ें: आपको शायद ही यकीन हो, सउदी अरब में बैन हैं ये 10 चीजें
फिलिप ने कहा कि सउदी सरकार को महिलाओं के कार चलाने पर रोक खत्म करनी चाहिए और मर्दों की संरक्षण व्यवस्था का सुधार करना चाहिए। महिलाओं के लिए मर्दों के संरक्षण की अनिवार्यता से काम पर जाने और यात्रा करने की महिला की क्षमता बाधित होती है।