1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस चीनी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में अब मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर जा सकती है लड़कियां, रोक हटाई

इस चीनी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में अब मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर जा सकती है लड़कियां, रोक हटाई

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 21, 2018 12:37 pm IST,  Updated : May 21, 2018 12:37 pm IST

चीन के एक विश्वविद्यालय ने लाइब्रेरी में छात्राओं के मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर आने पर रोक लगाने के अपने आदेश को वापस लेते हुए माफी मांगी है। एक छात्र की शिकायत के आधार पर यह नियम लागू किया गया था।

University of China lifted the ban on wearing mini skirts...- India TV Hindi
University of China lifted the ban on wearing mini skirts and hot pants in the library

बीजिंग: चीन के एक विश्वविद्यालय ने लाइब्रेरी में छात्राओं के मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर आने पर रोक लगाने के अपने आदेश को वापस लेते हुए माफी मांगी है। एक छात्र की शिकायत के आधार पर यह नियम लागू किया गया था। छात्र ने शिकायत में कहा था कि ऐसे कपड़े ‘‘ शैक्षणिक वातावरण के लिए हानिकारक हैं और यौन उत्पीड़न का एक प्रकार है। ’’ अब रद्द कर दिए गए इस नियम के तहत छात्राओं के 50 सेंटीमीटर से छोटी स्कर्ट और पैंट पहने पर रोक लगा दी गई थी। (चीन ने किया रिले उपग्रह का सफल परीक्षण )

सरकारी समाचार पत्र ‘ ग्लोबल टाइम्स ’ ने ‘ हुनान कृषि विश्वविद्यालय ’ के हवाले से कहा , ‘‘ हाल ही में की गई कार्रवाई के चलते हुई असुविधा एवं खलल के लिए हम माफी चाहते हैं। ’’ उसने कहा , ‘‘ हम प्रबंधन को अनुकूलित करने, सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ’’

‘ हुनान कृषि विश्वविद्यालय ’ के स्टाफ के एक सदस्य ने कहा कि छात्र अब सभी तरह के फैशनेबल कपड़े पहने सकते हैं बशर्त कि वस्त्र बेहद छोटे नहीं हों। उन्होंने कहा , ‘‘ नियम पहले ही रद्द कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश