1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दूसरे देशों की प्रौद्योगिकी चुराने के प्रयासों, दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर अमेरिका ने चीन को घेरा

दूसरे देशों की प्रौद्योगिकी चुराने के प्रयासों, दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर अमेरिका ने चीन को घेरा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2019 11:48 am IST,  Updated : Jun 01, 2019 11:48 am IST

शानाहन ने अंतररराष्ट्रीय मंच पर अपने पहले बड़े संबोधन में चीन और उत्तर कोरिया की चेतावनियों की तीखे शब्दों में निंदा की और कहा कि अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और वहां स्थायित्व लाने के लिए लाखों डॉलर का निवेश करने को तैयार है।

दूसरे देशों की प्रौद्योगिकी चुराने के प्रयासों, दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर अमेरिका ने चीन को घेरा- India TV Hindi
दूसरे देशों की प्रौद्योगिकी चुराने के प्रयासों, दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर अमेरिका ने चीन को घेरा

सिंगापुर: अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शानाहन ने अन्य देशों की प्रौद्योगिकी चुराने के चीन के प्रयासों और दक्षिण चीन सागर में चौकियां बनाने को लेकर उसकी कड़ी निंदा की तथा कहा कि बीजिंग के खराब बर्ताव का खात्मा होना चाहिए।

Related Stories

शानाहन ने अंतररराष्ट्रीय मंच पर अपने पहले बड़े संबोधन में चीन और उत्तर कोरिया की चेतावनियों की तीखे शब्दों में निंदा की और कहा कि अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और वहां स्थायित्व लाने के लिए लाखों डॉलर का निवेश करने को तैयार है।

यद्यपि उन्होंने अपने शुरुआती संबोधन में खासतौर पर चीन का नाम नहीं लिया, लेकिन क्षेत्र में विवादित द्वीप में उन्नत हथियार तंत्र स्थापित करने की चीन की गतिविधियों का उल्लेख कर यह स्पष्ट कर दिया कि उनका निशाना किस पर है। शानाहन ने संवाददताओं से कहा, ‘‘कोई भी देश हिंद-प्रशांत में प्रभुत्व कायम नहीं कर सकता और न ही करना चाहिए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश