1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका व रूस सीरिया समझौते पर पहुंचने में नाकाम

अमेरिका व रूस सीरिया समझौते पर पहुंचने में नाकाम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2016 01:47 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 01:47 pm IST

हांगझू: सीरिया संकट के समाधान के लिए अमेरिका और रूस के बीच की वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। एक अमेरिकी अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार,

g-20- India TV Hindi
g-20

हांगझू: सीरिया संकट के समाधान के लिए अमेरिका और रूस के बीच की वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। एक अमेरिकी अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जी-20 समूह की बैठक के मौके पर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मजबूत सैन्य सहयोग के लिए एक योजना पर चर्चा कर रहे थे, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। लेकिन मतभेदों के कारण बातचीत विफल रही।

सीएनएन ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया, "कई मुद्दे हैं, जिन्हें सुलझाना है।" उन्होंने कहा, किसी पक्ष ने विवादों को लेकर संकेत नहीं दिए और न बाताया कि वार्ता फिर कब शुरू होने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जी20 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन सोमवार को एक अनौपचारिक मुलाकात की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश