1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका नहीं करता तिब्बत की स्वतंत्रता का समर्थन: जॉन केरी

अमेरिका नहीं करता तिब्बत की स्वतंत्रता का समर्थन: जॉन केरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2016 01:16 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 01:16 pm IST

तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की पिछले दिनों हुई मुलाकात पर चीन की नाराजगी के बाद अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह तिब्बत की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता।

john kerry- India TV Hindi
john kerry

बीजिंग: तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की पिछले दिनों हुई मुलाकात पर चीन की नाराजगी के बाद अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह तिब्बत की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता, बल्कि उसे चीन का अभिन्न अंग मानता है। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने शनिवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ फोन पर बातचीत में कहा कि तिब्बत मामले पर अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है और न ही यह बदलेगा।

अमेरिका की ओर से यह बयान पिछले दिनों व्हाइट हाउस में ओबामा और दलाई लामा की मुलाकात पर चीन की ओर से नाराजगी जताए जाने के बाद आया है। हालांकि अमेरिका ने स्पष्ट किया था कि मुलाकात द्विपक्षीय या आधिकारिक नहीं, बल्कि 'निजी' थी। केरी से बातचीत के दौरान वांग ने तिब्बत के मुद्दे पर देश के रुख को स्पष्ट करते हुए अमेरिका से अपील की कि वह चीन के घरेलू मामलों में दखल न दे, बल्कि चीन-अमेरिका संबंधों के संदर्भ में व्यावहारिक रणनीति अपनाए।

वहीं, केरी ने इस महीने की शुरुआत में बीजिंग में आयोजित अमेरिका-चीन रणनीतिक व आर्थिक संवाद तथा अमेरिका-चीन के बीच जनसंपर्क पर उच्च स्तरीय वार्ता को सफल करार देते हुए इसका स्वागत किया। केरी ने कहा कि अमेरिका, चीन के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। वांग ने कहा कि चीन-अमेरिका वार्ता हालिया दौर सफल रहा। इसका श्रेय दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों को जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश