1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में अल-कायदा के दो नेताओं पर अमेरिकी ड्रोन से हमला

अफगानिस्तान में अल-कायदा के दो नेताओं पर अमेरिकी ड्रोन से हमला

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 27, 2016 07:20 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 07:20 pm IST

The US has carried out precision strikes against two top al Qaeda leaders, including one involved in plotting deadly attacks against American forces, in Afghanistan, the Pentagon has said.

Drone- India TV Hindi
Drone Image Source : PTI

वाशिंगटन: अमेरिकी ड्रोन विमानों ने अफगानिस्तान में अल-कायदा के दो शीर्ष नेताओं पर सटीक हमले किए हैं, जिनमें से एक नेता अमेरिकी सुरक्षा बलों के खिलाफ घातक हमलों का षड़यंत्रकारी है। यह जानकारी पेंटागन ने दी है।

 
(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने बताया कि अमेरिकी सुरक्षा बलों ने कुनार प्रांत में 23 अक्तूबर को अल-कायदा के सबसे वरिष्ठ नेताओं फारूक अल-कतानी एवं बिलाल अल-उताबी पर निशाना साधकर हमले किए। 

अमेरिकी सेना का मानना है कि ये दोनों नेता मारे गए हैं, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि हमला सफल रहा। उन्होंने कहा, ''अभी हम हमलों के नतीजों को आंक रहे हैं, लेकिन उनकी मौत अफगानिस्तान में इस आतंकवादी ग्रुप की मौजूदगी के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। यह आतंकवादी ग्रुप अमेरिका, हमारे सहयोगियों और सहयोगियों के खिलाफ हमले करने में मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है।''

अल-कतानी, अल-कायदा के उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान के अमीर के रूप में काम कर रहा था और इस आतंकवादी संगठन के नेतृत्व ने उसे अफगानिस्तान में अल-कायदा के सुरक्षित ठिकाने फिर से बनाने का काम सौंपा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश