1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने पाकिस्तान के मिसाइल प्रोग्राम को दिया बड़ा झटका!

अमेरिका ने पाकिस्तान के मिसाइल प्रोग्राम को दिया बड़ा झटका!

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2016 02:49 pm IST,  Updated : Dec 31, 2016 02:49 pm IST

अमेरिका ने पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े देश के 7 प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

USA Flag | AP Photo- India TV Hindi
USA Flag | AP Photo

इस्लामाबाद: अमेरिका ने पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े देश के 7 प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान के एक अखबार की खबर के मुताबिक, अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार निर्यात प्रशासन विनियम (EAR) की सूची में शामिल किए गए प्रतिष्ठानों का निर्धारण अमेरिका सरकार ने इस आधार पर किया है कि वे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेश नीति के हितों के उलट काम कर रहे थे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतिबंधित प्रतिष्ठानों में अहद इंटरनेशनल, एयर वेपन्स कांप्लेक्स, इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मेरीटाइम टेक्नॉलजी कांप्लेक्स नेशनल इंजीनियरिंग ऐंड साइंटिफिक कमिशन, न्यू ऑटो इंजीनियरिंग और यूनिवर्सल टूलिंग सर्विसेज शामिल हैं। पाकिस्तान ने अपने परमाणु या मिसाइल कार्यक्रम में किसी भी तरह की गड़बड़ी की बात से हमेशा इनकार किया है। अखबार ने कहा कि वह इस बात का सत्यापन नहीं कर पा रहा कि अधिसूचना में दिए गए नाम या पते सही हैं या किसी भी रूप में देश के मिसाइल कार्यक्रम से संबंधित हैं।

अधिसूचना के अनुसार अमेरिकी सरकार ने उचित कारण देखे जिनके आधार पर यह साफ है कि पाकिस्तान के ये सरकारी, अद्र्धसरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के प्रतिकूल गतिविधियों में शामिल होने को प्रतिबद्ध हैं। निर्यातकों, पुनर्निर्यातकों एवं स्थानांतरणकर्ता की मदद के लिए इन कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ऐक्रनिम (संक्षिप्त नाम) पर भी प्रतिबंध लागू होंगे। अधिसूचना में इन कंपनियों द्वारा किए गए उल्लंघन का उल्लेख नहीं किया गया है और ना ही उनसे निर्यातित, आयातित या पुनर्नियातित सामान का ब्योरा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश