1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वियतनाम: बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत

वियतनाम: बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 07, 2017 01:27 pm IST,  Updated : May 07, 2017 01:27 pm IST

वियतनाम के मध्य पहाड़ी इलाके में एक बस और ट्रक की टक्कर होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। ट्रक वन-वे सड़क पर गलत दिशा में चल रहा था।

vietnam 11 people killed in bus and truck collision- India TV Hindi
vietnam 11 people killed in bus and truck collision

हनोई: वियतनाम के मध्य पहाड़ी इलाके में एक बस और ट्रक की टक्कर होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। ट्रक वन-वे सड़क पर गलत दिशा में चल रहा था। सरकारी समाचार एजेंसी वियतनाम न्यूज एजेंसी (वीएनए) की खबर के अनुसार यह हादसा गिया लाई प्रांत में आज तड़के हुआ। हादसे में 23 यात्री घायल भी हो गए। बस में 36 यात्री सवार थे। (फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव: आज होगा मैक्रोन और ला पेन का आमना-सामना)

मृतकों में बस का चालक भी शामिल है। ट्रक चालक के बारे में ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। ऑनलाइन अखबार वीएनएक्सप्रेस की खबर के अनुसार प्रांतीय यातायात पुलिस के प्रमुख फाम वान उआन ने कहा, पीडि़त बस में फंस गए। अधिकारी एवं स्थानीय लोग बस का दरवाजा तोड़कर उन्हें अस्पताल ले गए। वियतनाम में सड़क हादसे आम हैं। पिछले साल देश में इनके कारण करीब 9,000 लोग मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश