1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वियतनाम: अफ्रीका से तस्करी कर लाया गया आधा टन हाथी दांत जब्त

वियतनाम: अफ्रीका से तस्करी कर लाया गया आधा टन हाथी दांत जब्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2016 12:44 pm IST,  Updated : Nov 25, 2016 12:44 pm IST

वियतनाम के कस्टम अधिकारियों ने हो ची मिन्ह सिटी में अफ्रीका से तस्करी कर लाए जा रहे करीब 619 किलोग्राम के हाथी दांतों को जब्त कर लिया।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

हनोई: वियतनाम के कस्टम अधिकारियों ने हो ची मिन्ह सिटी में अफ्रीका से तस्करी कर लाए जा रहे करीब 619 किलोग्राम के हाथी दांतों को जब्त कर लिया। दो महीने पहले भी इसी बंदरगाह से लगभग 4 टन हाथी दांत जब्त किए गए थे।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तस्करी कर लाए गए हाथी दांत गुरुवार को कैट लाय बंदरगाह पर दो कंटेनरों में छिपाए गए थे। इन्हें एक लोकल कंपनी ने अफ्रीका से इंपोर्ट किया था। हो ची मिन्ह के डिप्टी कस्टम चीफ ने यह तो बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में हाथी दांत जब्त किए गए हैं, लेकिन आगे की जानकारी नहीं दी।

इस बार तस्करों ने काफी चालाकी से हाथी दांतों को कंटेनरों के अंदर छिपाया था। उन्होंने हाथी दांत के इर्द-गिर्द मोम का लेप लगा दिया था और लकड़ी के खोल में डालकर लकड़ी की ही कीलों से इसे बंद किया गया था। ऐसा करने से हाथी दांत एक्स-रे चेकिंग में भी पकड़ में नहीं आते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश