1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में ज्वालामुखी विस्फोट

जापान में ज्वालामुखी विस्फोट

 Written By: IANS
 Published : Jul 26, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 04:55 pm IST

जापान के माउंट साकूराजिमा ज्वालामुखी में सोमवार रात एक नया विस्फोट हुआ, जिसका लावा काफी ऊंचाई तक उठा।

valcano- India TV Hindi
valcano

टोक्यो: जापान के माउंट साकूराजिमा ज्वालामुखी में सोमवार रात एक नया विस्फोट हुआ, जिसका लावा काफी ऊंचाई तक उठा। समाचार एजेंसी 'एफे' ने जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी के हवाले से बताया कि कागोशिमा शहर के पास ज्वालामुखी प्रायद्वीप पर स्थित 1,117 मीटर ऊंचे ज्वालामुखी में रात 12.35 बजे विस्फोट हुआ। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।

एजेंसी ने कहा कि ज्वालामुखी की गतिविधि में कोई गंभीर परिवर्तन नहीं हुए हैं, लेकिन विस्फोट के कारण चट्टानों के गिरने की चेतावनी दी गई है।

जेएमए ने एक तीन स्तरीय चेतावनी जारी की है और लोगों से ज्वालामुखी के करीब न जाने का आह्वान किया है। च की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश