1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा

 Written By: IANS
 Published : Apr 03, 2015 10:52 am IST,  Updated : Apr 03, 2015 10:52 am IST

जकार्ता: इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में गुरुवार दोपहर माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी फट गया, जिसकी राख दो किलोमीटर की ऊंचाई तक गई। इसकी वजह से आसपास के इलाकों को खाली करवाना पड़ा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ

- India TV Hindi

जकार्ता: इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में गुरुवार दोपहर माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी फट गया, जिसकी राख दो किलोमीटर की ऊंचाई तक गई। इसकी वजह से आसपास के इलाकों को खाली करवाना पड़ा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने बताया कि ज्वालामुखी फटने से ज्वालामुखी की गर्म राख इसके केंद्र से दक्षिण की ओर चार किलोमीटर तक और दक्षिणपूर्व में एक किलोमीटर तक फैल गई।

सुतोपो ने बताया कि ज्वालामुखी के आसपास रहने वाले कुछ ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया, "सेना और अधिकारियों ने सिबिनतुत गांव के कुछ निवासियों को अन्य स्थानों पर पहुंचाया है।"

ज्वालामुखी पहाड़ के मुख से तीन किलोमीटर दूर स्थित सिग्रंग गरंग, कुतगुनगन और सुकनालु गांवों के लोग भयग्रस्त हैं, वे जगह खाली करने की तैयारी में हैं।

सुतोपो ने बताया, "अधिकारी गश्ती और मैदान की निगरानी कर रहे हैं।"

करीब 2,475 मीटर ऊंचा माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी इससे पहले 29 जून, 2014 को फटा था। इससे पहले सितंबर 2013 से फरवरी 2014 के बीच कई बार ज्वालामुखी फटा था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और 30,000 से ज्यादा लोग आंतरिक तौर पर विस्थापित हुए थे।

माउंट सिनाबंग इंडोनेशिया में सक्रिय 120 ज्वालामुखियों में से एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश