1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश के जू में हुई शेरों की शादी, काटा गया मीट का केक

बांग्लादेश के जू में हुई शेरों की शादी, काटा गया मीट का केक

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 22, 2016 06:57 pm IST,  Updated : Sep 22, 2016 06:57 pm IST

बांग्लादेश में एक जूलॉजिकल पार्क के कर्मचारियों ने शेर-शेरनी की शादी के लिए दिल के आकार का मांस का केक बनाया। इसका लक्ष्य ज्यादा संख्या में दर्शकों को आकर्षित करना तथा प्राणी जोड़ों को प्रजनन करने के लिए बेहतर वातावरण मुहैया कराना है।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

चटगांव: बांग्लादेश में एक जूलॉजिकल पार्क के कर्मचारियों ने शेर-शेरनी की शादी के लिए दिल के आकार का मांस का केक बनाया। इसका लक्ष्य ज्यादा संख्या में दर्शकों को आकर्षित करना तथा प्राणी जोड़ों को प्रजनन करने के लिए बेहतर वातावरण मुहैया कराना है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चटगांव स्थित प्राणी उद्यान में बुधवार को शेरनी नोवा और शेर नभ के रिसेप्शन में करीब 400 मेहमानों ने हिस्सा लिया। चटगांव जिले के सरकारी प्रशासन मिसबाहउद्दीन ने कहा, ‘यह कुछ अलग-सा समारोह था। हमने शेर-शेरनी के मिलन का स्वागत करने के लिए इस जगह को काफी रंग-बिरंगे तरीके से सजाया था और साथ ही साथ प्राणी उद्यान को किसी फेस्टिवल जैसा लुक देने की कोशिश की।

मिसबाहउद्दीन ने कहा, ‘रंगपुर जूलॉजिकल पार्क से हम बादशाह नाम के शेर को लेकर आए,  और उसी को यहां हमने नभ नाम दिया। इसका लक्ष्य उसे यहां लाकर नोवा के साथ रखना और दोनों को प्रजनन के लिए प्रोत्साहित करना है।’ प्राणी उद्यान के डिप्टी क्यूरेटर मंजूर मुर्सीद ने कहा कि दोनों के विवाह से पहले भी स्कूली बच्चों को पार्टी दी गयी, उसमें छोटा-सा कंसर्ट भी आयोजित किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश