1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. UN में नवाज शरीफ ने किस आतंकवादी की तारीफ की, जानिए यहां

UN में नवाज शरीफ ने किस आतंकवादी की तारीफ की, जानिए यहां

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 22, 2016 04:52 pm IST,  Updated : Sep 22, 2016 06:26 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने आतंकी बुरहान वानी को कश्मीर की आवाज बताया। शरीफ ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा हल किए बिना दोनों देशों के बीच शांति बेमानी है।

Nawaz Sharif- India TV Hindi
Nawaz Sharif Image Source : PTI

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने आतंकी बुरहान वानी को कश्मीर की आवाज बताया। शरीफ ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा हल किए बिना दोनों देशों के बीच शांति बेमानी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में नवाज शरीफ अपने 20 मिनट के भाषण में करीब 8 मिनट तक कश्मीर पर बोलते रहे।

​​देश-विदेश की खबरें जानने के लिए क्लिक करें

शरीफ के भाषण की 5 खास बातें:-

1. कश्मीर में भारतीय सेना मानवाधिकार का हनन कर रही है। सैकड़ों लोगों ने पैलेट गन से आंखें खोई है। भारत को कश्मीर से सेना हटाना चाहिए। पाकिस्तान आत्मनिर्णय के लिए कश्मीरी लोगों की मांग का पूरी तरह समर्थन करता है। 

2. भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों खासकर जम्मू कश्मीर के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पाकिस्तान गंभीर और निरंतर बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन भारत बातचीत से पहले शर्त रखता है जो हमें मंजूर नहीं है।

3. कश्मीर विवाद के समाधान के बिना पाकिस्तान और भारत के बीच शांति स्थापित नहीं हो सकती और न ही संबंध सामान्य हो सकते हैं।अशांति के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है । 

4. बुरहान वानी एक युवा नेता और कश्मीर की आवाज था। वह लोकप्रिय और शांतिपूर्ण आजादी प्राप्त करने के लिए आंदोलन चला रहा था।  वह नये कश्मीरी इंतिफादा का प्रतीक बन कर उभरा

5. जम्मू कश्मीर में लगातार हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ सूचना और साक्ष्यों से जुड़ा एक डोजियर साझा करेगा

​इन्हें भी पढ़ें:

UN में नवाज ने उठाया कश्मीर का मुद्दा, बुरहान वानी को युवा नेता बताया
​UN: अफगानिस्तान ने पाक को लताड़ा, कहा सबको पता है आतंकी कहां रहते हैं

​संरा महासभा में शरीफ के भाषण के समय बलूच, भारतीयों ने किया प्रदर्शन
बान ने शरीफ से कहा- पाक-भारत को सुलझाना चाहिए कश्मीर का विवाद
​भारत ने UN को बताया- पाक एक आतंकी देश, करता है युद्ध अपराध

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश