1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ‘पाकिस्तान के अस्तित्व के लिए आतंकवाद का सफाया जरूरी’

‘पाकिस्तान के अस्तित्व के लिए आतंकवाद का सफाया जरूरी’

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 25, 2016 06:48 am IST,  Updated : Aug 25, 2016 06:48 am IST

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि आतंकवाद के खतरे का सफाया करना पाकिस्तान का अस्तित्व बनाए रखने के लिए जरूरी है।

nawaz- India TV Hindi
nawaz

इस्लामाबाद: प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि आतंकवाद के खतरे का सफाया करना पाकिस्तान का अस्तित्व बनाए रखने के लिए जरूरी है।

राष्ट्रीय कार्ययोजना पर प्रगति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री आवास पर यहां शरीफ ने एक बैठक की अध्यक्षता की। पेशावर हमले के बाद इसे आतंकवाद से निपटने के लिए स्वीकार किया गया था।

आधिकारिक बयान के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) नसीर खान जंजुआ ने एक प्रस्तुति देकर इसके लागू किए जाने की स्थिति का ब्योरा दिया।

शरीफ ने अब तक विभिन्न प्रांतीय और संघीय एजेंसियों द्वारा की गई प्रगति पर संतोष जताया। शरीफ ने कहा कि आतंकवाद की बुराई का खात्मा देश के अस्तित्व के लिए जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश