1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बैग के साथ एक्स रे मशीन में घुसी महिला, कारण जान लोट-पोट हो जाएंगे आप

बैग के साथ एक्स रे मशीन में घुसी महिला, कारण जान लोट-पोट हो जाएंगे आप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 14, 2018 03:09 pm IST,  Updated : Feb 14, 2018 03:09 pm IST

चीन में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान एक महिला एक्स रे मशीन के अंदर घुस गई।

Woman climbs into Xray machine at Chinese train station- India TV Hindi
Woman climbs into Xray machine at Chinese train station

चीन में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान एक महिला एक्स रे मशीन के अंदर घुस गई। इसके पीछे की वजह जान आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। दरअसल हुआ यूं की महिला को इस बात का डर था कि कहीं उसका बैग खो ना जाए। (पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने किया हमला, 4 अर्धसैनिकों की मौत )

अपने बैग की चिंता में महिला बैग के साथ-साथ खुद भी एक्स रे मशीन के अंदर घुस गई। यह घटना चीन के डॉन्ग्वान ट्रेन स्टेशन की है। महिला के एक्स रे मशीन के अंदर जाने की वजह यह थी कि उसे अपने बैग और सूटकेस की निगरानी रखनी थी। मीडिया के अनुसार, भीड़ देखकर लड़की घबरा गई थी उसे डर था कि कहीं उसका सामान चोरी ना हो जाए। इसलिए वह मशीन के अंदर घुस गई। जैसे ही सामान बाहर निकला वह भी जैसे तैसे बाहर निकली और सामान लेकर चली गई।

वीडियो में एक्स रे मशीन में महिला को साफ देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह चेकिंग खत्म होने के बाद वह मशीन से बाहर निकली। इस सीन को देख सेक्यूरिटी गार्ड्स भी हंसने लगे। ये घटना 11 फरवरी को हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश