1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के CPEC परियोजना के लिए पैसे, रोका गया काम

चीन के CPEC परियोजना के लिए पैसे, रोका गया काम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 13, 2017 06:56 am IST,  Updated : Dec 13, 2017 06:56 am IST

चीन ने 50 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के तहत तीन प्रमुख परियोजनाओं के लिए धन जारी करना फिलहाल रोक दिया है।

Work stopped at three CPEC projects till China approval- India TV Hindi
Work stopped at three CPEC projects till China approval

इस्लामाबाद: चीन ने 50 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के तहत तीन प्रमुख परियोजनाओं के लिए धन जारी करना फिलहाल रोक दिया है। (ISIS का समर्थक था न्यूयॉर्क बम धमाके का संदिग्ध: पुलिस )

मीडिया की खबरों में पाकिस्तान के योजना एवं विकास मंत्री अहसन इकबाल के हवाले से कहा गया है कि चीन द्वारा इन परियोजनाओं के लिए वित्तीय व्यवस्था के संशोधन तक परियोजना का काम रुका रहेगा।

मंत्री ने सीपीईसी पर संसद की स्थायी समिति की बैठक करो सूचित किया कि चीनी पक्ष द्वारा इन परियोजनाओं की वित्तीय व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। चीन से मंजूरी मिलने के बाद इन परियोजनाओं पर काम दोबारा शुरू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश