1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यह दुनिया का सबसे मोटा बच्चा है, वजन जान चौंक जाएंगे आप...

यह दुनिया का सबसे मोटा बच्चा है, वजन जान चौंक जाएंगे आप...

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 04, 2016 05:28 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 05:29 pm IST

हम आपको इंडोनेशिया में रहने वाले उस बच्चें के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी उम्र महज 10 साल की है लेकिन वजन 192 किलो है।

आर्य- India TV Hindi
आर्य

नई दिल्ली: हम आपको इंडोनेशिया में रहने वाले उस बच्चें के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी उम्र महज 10 साल की है लेकिन वजन 192 किलो है। इस बच्चे का नाम आर्य परमाना है और यह दुनिया का सबसे मोटा बच्चा है। अपने बेटे के मोटापे को देखते हुए उसके मां-बाप ने उसे क्रैश डाइट पर रख दिया है। आर्य परमाना इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा में चिपुरवासारी गांव का रहने वाला है। आर्य की उम्र महज 10 है और उसका वजन 192 किलो का हो चुका है। आर्य के बढ़ते मोटापे को लेकर उसके माता-पिता बेहद ही चिंतित हैं। आर्य माता-पिता को उसका यह मोटापा बेहद गंभीर बिमारी लगता है।

आर्य के इस मोटापे की वजह से उसके माता-पिता उसे केवल ब्राउन राइस ही खाने को देते हैं। आपको बता दें कि आर्य दिन में 5 बार खाना खाता है। वह एक बार में एक जवान व्यक्ति के जितना खाना खाता है। आर्य के माता-पिता का कहना है कि वह जन्म के समय सामान्य  बच्चों की तरह ही था। जन्म के समय आर्य का वजन 3.2 किलो ग्राम था। लेकिन जन्म के 2 साल के बाद से ही आर्य का वजन बढ़ने लगा। धीरे-धीरे वजन बढ़ने से स्थिति और भी बेकाबू हो चुकी है। अब आर्य का वजन इतना बढ़ चुका है कि मार्केट में उसके नाप के कपड़े भी नहीं मिलते हैं, जिस वजह से उसे चादर लपेटकर ही रहना पड़ता है।

आर्य की मां का कहना है आर्य का वजन इतना ज्यादा हो गया है कि वह दो कदम चल भी नहीं पाता है। इसी कारण उसे स्कूल भी छोड़ना पड़ा। मोटापे की वजह से उसे हर समय थकान महसूस होती है। वह सिर्फ खाता और सोता है। आर्य के माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा भी सामान्य बच्चों की तरह स्कूल जाए। आर्य को आस-पास के कई अस्पतालों में दिखाया गया लेतिन उसके मोटापे की वजह का किसी को पता नहीं चल सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश