1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PICS: चीन में खुला दुनिया का सबसे लंबा पुल, एक दिन पहले से करनी होती है बुकिंग

PICS: चीन में खुला दुनिया का सबसे लंबा पुल, एक दिन पहले से करनी होती है बुकिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 17, 2016 10:55 am IST,  Updated : Aug 17, 2016 10:55 am IST

बीजिंग: चीन के हुनान प्रांत में विश्व का सबसे लंबा और बड़ा शीशे का पुल शनिवार को सैलानियों के लिए खुल गया है। प्रबंधन समिति ने बताया कि यह पुल 430 मीटर लंबा और छह

china bridge- India TV Hindi
china bridge

बीजिंग: चीन के हुनान प्रांत में विश्व का सबसे लंबा और बड़ा शीशे का पुल शनिवार को सैलानियों के लिए खुल गया है। प्रबंधन समिति ने बताया कि यह पुल 430 मीटर लंबा और छह मीटर चौड़ा है। इसमें पारदर्शी शीशों की तीन परतें हैं। इस पुल को जमीन से 300 मीटर ऊपर दो चट्टानों के बीच बनाया गया है।

समिति के मुताबिक, पुल ने अपने अद्भुत डिजाइन और निर्माण की वजह से विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। गौरतलब है कि प्रतिदिन अधिकतम 8,000 यात्रियों को इस पुल पर आने की मंजूरी है और इसके लिए एक दिन पहले आरक्षण करवाना पड़ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश