1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सबसे छोटे कद के विश्व रिकार्डधारी चंद्र बहादुर नहीं रहे

सबसे छोटे कद के विश्व रिकार्डधारी चंद्र बहादुर नहीं रहे

 Written By: IANS
 Published : Sep 06, 2015 09:06 pm IST,  Updated : Sep 06, 2015 09:11 pm IST

काठमांडू: विश्व के सबसे छोटे कदे के व्यक्ति चंद्र बहादुर डांगी नहीं रहे। उनका 75 वर्ष की उम्र में अमेरिका के समोआ द्वीप पर निधन हो गया। उनका वहां एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल

सबसे छोटे कद के विश्व...- India TV Hindi
सबसे छोटे कद के विश्व रिकार्डधारी नहीं रहे

काठमांडू: विश्व के सबसे छोटे कदे के व्यक्ति चंद्र बहादुर डांगी नहीं रहे। उनका 75 वर्ष की उम्र में अमेरिका के समोआ द्वीप पर निधन हो गया। उनका वहां एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था।

नेपाल के अग्रणी ऑनलाइन न्यूज पोर्टल 'सेतोपति डॉट कॉम' की रपट के अनुसार, डांगी के भतीजे दोलख डांगी ने बताया कि चंद्र बहादुर डांगी (75) की शुक्रवार को लिंडन बी.जॉनसन ट्रॉपिकल मेडिकल सेंटर में इलाज के दौरान जान चली गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका यहां किस बीमारी के लिए इलाज किया जा रहा था।

डांगी के भतीजे के मुताबिक, पिछले महीने ही वह अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 26 फरवरी, 2012 को डांगी को विश्व का सबसे छोटे कद का व्यक्ति बताया था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, गिनीज टीम ने जिस वक्त उन्हें दुनिया के सबसे छोटे कद के व्यक्ति के रूप में सत्यापित किया था, उस वक्त उनकी लंबाई 54.6 सेंटीमीटर (21.5 इंच) और उम्र 72 साल थी। डांगी काठमांडू से लगभग 540 किलोमीटर दूर मध्य पश्चिम नेपाल के डांग जिले के रिमखोली गांव के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें: 30 करोड़ का सोना मिला 300 साल पहले डूबे जहाज़ से

              नदी के ऊपर बहती है नदी, जिसमें चलते हैं जहाज

              PHOTOS: भारत के इस आईलैंड पर बसती है मौत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश