1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शी ब्रिक्स, एससीओ सम्मेलन में भाग लेने रूस रवाना

शी ब्रिक्स, एससीओ सम्मेलन में भाग लेने रूस रवाना

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 08, 2015 12:19 pm IST,  Updated : Jul 08, 2015 10:07 pm IST

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स और शांघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में भाग लेने एक उच्च स्तरीय दल के साथ रूस के लिए रवाना हुए जहां उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात

शी ब्रिक्स, एससीओ...- India TV Hindi
शी ब्रिक्स, एससीओ सम्मेलन में भाग लेने रूस रवाना

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स और शांघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में भाग लेने एक उच्च स्तरीय दल के साथ रूस के लिए रवाना हुए जहां उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करने की संभावना है। शी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर रूस के शहर उफा में आठ-नौ जुलाई को सातवें ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका और 9-10 जुलाई को शांघाई सहयोग संगठन एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 15वीं बैठक में भाग लेंगे।

भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख हस्ती के वी कामथ की अध्यक्षता वाले ब्रिक्स नव विकास बैंक का परिचालन और पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं की आपात आरक्षित व्यवस्था ब्रिक्स सम्मेलन का प्रमुख एजेंडा हैं जबकि छह देशों के संगठन एससीओ का केंद्र बिंदु है, इसमें भारत और पाकिस्तान का प्रवेश। उम्मीद है कि शी सम्मेलन के मौके पर मोदी के साथ मुलाकात करेंगे ताकि मई में प्रधानमंत्री की चीन यात्रा के नतीजों के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा हो सके। वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पुतिन के साथ भी ऐसी ही बैठकें करने वाले हैं। शी की उफा यात्रा में चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य, केंद्रीय बैंक के वगर्नर जू शियाओचुआन और अन्य शामिल हैं। इस यात्रा से पहले चीन की आधिकारिक मीडिया में दोनों सम्मेलनों के सकारात्मक नतीजों का अनुमान जाहिर किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश