1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शी जिनपिंग ने आधुनिक रॉकेट बल का निर्माण करने के निर्देश दिए

शी जिनपिंग ने आधुनिक रॉकेट बल का निर्माण करने के निर्देश दिए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 27, 2016 01:39 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 01:39 pm IST

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के रॉकेट सेना को अपनी सामरिक क्षमता में सुधार और एक मजबूत व आधुनिक रॉकेट बल का निर्माण करने के निर्देश दिए।

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के रॉकेट सेना को अपनी सामरिक क्षमता में सुधार और एक मजबूत व आधुनिक रॉकेट बल का निर्माण करने के निर्देश दिए। केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी ने यह टिप्पणी पीएलए रॉकेट बल के एक निरीक्षण के दौरान दी, और साथ ही उन्होंने पहली पीएलए रॉकेट सेना पार्टी कांग्रेस को बधाई दी।

उन्होंने सैन्य बल को सामरिक शक्ति संतुलन का एक महत्वपूर्ण घटक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह एक प्रमुख शक्ति के रूप में देश की स्थिति के लिए महत्वपूर्ण सहयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश