1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अप्रैल में पाकिस्तान का दौरा करेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

अप्रैल में पाकिस्तान का दौरा करेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

 Written By: IANS
 Published : Apr 01, 2015 02:40 pm IST,  Updated : Apr 01, 2015 02:42 pm IST

इस्लामाबाद: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 10 अप्रैल को दो-दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे। समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, दौरे के वक्त परमाणु ऊर्जा, पाकिस्तान-चीन आर्थिक गलियारा (पीसीईसी), ऊर्जा, व्यापार तथा

- India TV Hindi

इस्लामाबाद: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 10 अप्रैल को दो-दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे। समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, दौरे के वक्त परमाणु ऊर्जा, पाकिस्तान-चीन आर्थिक गलियारा (पीसीईसी), ऊर्जा, व्यापार तथा निवेश जैसे क्षेत्र सहित दो दर्जन से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

नेशनल एसेंबली सचिवालय के प्रवक्ता ने बताया कि शी अपने दौरे के दूसरे दिन संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

पाकिस्तान पिछले 10 महीने से चीनी राष्ट्रपति के आगमन का इंतजार कर रहा है। इस दौरान उनका तीन प्रायोजित दौरा किन्हीं कारणों से स्थगित हो चुका है।

पाकिस्तान में चीन के राजदूत सुन वीडांग ने 10 मार्च को कहा था कि राष्ट्रपति शी की फरवरी में होने वाली यात्रा घरेलू व्यस्तता के कारण रद्द हो गई थी। वह 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस की परेड में भी हिस्सा लेने वाले थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सितंबर, 2014 में उनका दौरा सुरक्षा कारणों से स्थगित हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश