अदन: यमन के दक्षिणी प्रांत अबयन में रविवार को अल-कायदा से जुड़े कुछ संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा सरकार समर्थित सैनिकों पर किए गए सशस्त्र हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि अबयन प्रांत के शुक्रा शहर की चौकी पर सैनिकों और अल-कायदा हमलावरों के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक सशस्त्र टकराव चला, जिसमें 4 सैनिक मारे गए। वहीं, युद्धग्रस्त अरब देश के शाबवा प्रांत और अल-बायदा में शनिवार रात अल-कायदा के ठिकानों पर संदिग्ध अमेरिकी युद्धविमानों द्वारा हवाई हमले किए गए थे।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि अमेरिकी ड्रोन और विमानों ने अल-बायदा प्रांत के याकला गांव में कुछ घरों पर मिसाइलें दागी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।