1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जरदारी के निर्वासन से लौटने के बाद पाकिस्तान में राजनीति गरमाई

जरदारी के निर्वासन से लौटने के बाद पाकिस्तान में राजनीति गरमाई

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2016 09:05 pm IST,  Updated : Dec 24, 2016 09:05 pm IST

नवाज शरीफ सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शनों की चेतावनी देने वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) में अपने भविष्य की भूमिका को लेकर अटकलों के बीच पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी 18 महीने लंबा स्व-निर्वासन खत्म करते हुए देश लौट आए हैं।

Asif Ali Zardari | AP File Photo- India TV Hindi
Asif Ali Zardari | AP File Photo

इस्लामाबाद: नवाज शरीफ सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शनों की चेतावनी देने वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) में अपने भविष्य की भूमिका को लेकर अटकलों के बीच पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी 18 महीने लंबा स्व-निर्वासन खत्म करते हुए देश लौट आए हैं। पार्टी ने 27 दिसंबर से पहले सरकार से गृह मंत्री को बदलने और पूर्णकालिक विदेश मंत्री की नियुक्ति समेत अन्य मांगें मानने या विरोध प्रदर्शनों का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरकार ने अब तक एक भी मांग नहीं स्वीकार की है। जरदारी शुक्रवार दोपहर बाद कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे और प्रधानमंत्री शरीफ की आलोचना करते हुए एक विशाल रैली को संबोधित किया। हालांकि, स्थानीय मीडिया जरदारी की भूमिका को लेकर आश्वस्त नहीं है जो अपने बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ सबसे बड़े विपक्षी दल और दक्षिणी प्रांत सिंध में सत्तारूढ PPP के सह-अध्यक्ष हैं। 

एक पाकिस्तानी अखबार ने लिखा है, ‘क्या जरदारी फिर से पीपीपी का नियंत्रण संभालेंगे? सत्तारूढ़ पीएमएल-एन से सामना करने के लिए क्या पार्टी रणनीति बदलेगी? क्या उनके बेटे पीछे रहेंगे? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो जरदारी के कराची लौटने के बाद राजनीतिक गलियारों में जोरों पर है। इन सभी सवालों का जवाब है नहीं।’ इस अखबार ने पीपीपी के शीर्ष अधिकारियों के साथ साक्षात्कार के आधार पर यह बात कही है। उनका कहना है कि बिलावल पार्टी का चेहरा बने रहेंगे जबकि जरदारी संरक्षक के तौर पर काम करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश