1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.3 मापी गई, सुनामी का अलर्ट जारी

जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.3 मापी गई, सुनामी का अलर्ट जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2022 08:49 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 11:47 pm IST

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किलोमीटर नीचे था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था।

Earthquake Japan- India TV Hindi
Earthquake in Japan Image Source : INDIA TV

टोक्यो: उत्तरी जापान में फुकुशिमा के तट पर 7. 3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार रात 11 बजकर 36 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी। वर्ष 2011 में आई आपदा के 11 साल पूरे होने के कुछ दिनों बाद यह भूकंप आया है।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी का खतरा अब नहीं है। हालांकि जापान मौसम विज्ञान विभाग ने कम खतरे की चेतावनी जारी की है। तोक्यो समेत पूर्वी जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि करीब 60 सेकेंड तक जापान हिलता रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश