1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कराची में 7 साल की बच्ची की दरिंदगी के बाद हत्या, स्कूल के पास मिला शव

कराची में 7 साल की बच्ची की दरिंदगी के बाद हत्या, स्कूल के पास मिला शव

 Published : Nov 18, 2022 11:26 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 11:26 pm IST

लड़की गुरुवार को लापता हो गई थी और शुक्रवार को उसका शव मिला। शुरुआती जांच से सामने आया है कि बच्ची के साथ रेप हुआ है, बच्ची के शरीर के अंगों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

rape victim- India TV Hindi
मासूम बच्ची से रेप Image Source : INDIA TV (REPRESENTATIONAL IMAGE)

कराची: कराची के कैदाबाद इलाके में शुक्रवार को बलात्कार और हत्या की शिकार हुई 7 साल की बच्ची का शव मिला। पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, लाश लांधी के मुस्लिमाबाद कॉलोनी में मेंगल स्कूल के पास एक निर्माणाधीन इमारत के प्लॉट पर मिली। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

मलीर के एसएसपी इरफान बहादुर ने कहा कि लड़की गुरुवार को लापता हो गई थी और शुक्रवार को उसका शव मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने से पहले डॉक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए नाबालिग के शव को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) में भेज दिया गया है।

डॉन की खबर के मुताबिक, पुलिस सर्जन सुमैया सैयद ने कहा, नाबालिग के शव को थाना क्वैदाबाद क्षेत्र से लाया गया था, जिसके पूरे शरीर, खासकर सिर पर काफी चोटें थीं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से सामने आया है कि बच्ची के साथ रेप हुआ है, बच्ची के शरीर के अंगों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। पोस्टमॉर्टम से मौत की वजह गला घोंटना सामने आई है।

यह पहली बार नहीं है जब बच्चियां दरिंदगी की शिकार बनी हैं, पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले महीने कराची के क्लिफ्टन इलाके में अब्दुल्ला शाह गाजी दरगाह के पास बाढ़ प्रभावित शिकारपुर की एक बेघर नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। पुलिस सर्जन ने पुष्टि की थी कि 10 साल की बच्ची लापता हो गई थी और उसे उसकी मां गंभीर हालत में जेपीएमसी लेकर आई थी।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य संस्थान (NICH) में एक महिला मेडिको-लीगल अधिकारी द्वारा उसकी जांच की गई। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक डॉक्टर ने कहा था, जांच में हिंसक वजाइनल रेप और शारीरिक चोटें सामने आईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश