1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के कोयला खदान कंपनी की इमारत में लगी भीषण आग, 25 लोगों की जलकर मौत

चीन के कोयला खदान कंपनी की इमारत में लगी भीषण आग, 25 लोगों की जलकर मौत

 Published : Nov 16, 2023 01:01 pm IST,  Updated : Nov 16, 2023 01:01 pm IST

चीन के एक कोयला खदान में आग लगने से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई है। दमकल गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने में जुटी हैं। काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

चीन के कोयला खदान कंपनी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।- India TV Hindi
चीन के कोयला खदान कंपनी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। Image Source : AP
चीन की एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। इस आग की चपेट में आकर 25 लोगों की मौत हो गई है। काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि यह आग उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में बृहस्पतिवार को लगी। आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई।
 
चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ल्यूलियांग सिटी के लिशी जिले में स्थित पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल में आग लगी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह आग लगने के बाद 25 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बचाव के प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि यह इमारत निजी योंगजू कोयला खदान कंपनी की है जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 120 टन है। (भाषा) 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश