1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Afghanistan Earthquake: भूकंप के झटकों से थर्राया अफगानिस्तान, मची भीषण तबाही, 1000 लोगों की मौत

Afghanistan Earthquake: भूकंप के झटकों से थर्राया अफगानिस्तान, मची भीषण तबाही, 1000 लोगों की मौत

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 22, 2022 11:48 am IST,  Updated : Jun 22, 2022 04:25 pm IST

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में आज सुबह आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। इस तबाही में एक हजार लोगों की मौत की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है

Afghanistan Earthquake- India TV Hindi
Afghanistan Earthquake Image Source : AP/REPRESENTATIVE

Highlights

  • अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में आया भीषण भूकंप
  • रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई
  • भारत और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए झटके

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। इस तबाही में एक हजार लोगों की मौत की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व में था। मिली जानकारी के मुताबिक, ये भीषण भूकंप अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में आया है। इस भूकंप के झटके भारत और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस भूकंप के झटके इस्लामाबाद समेत उसके कई राज्यों में महसूस किए गए। राहत कार्य के लिए बचाव दल हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं। खबर मिली है कि इस भूकंप की वजह से अफगानिस्तान में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। 

भूकंप क्यों आता है ?

दरअसल पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स होती हैं, जो लगातार घूमती हैं। जब ये प्लेट्स किसी प्वाइंट्स पर टकराती हैं, तो प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और वहां प्रेशर बनने लगता है। ऐसे में जब प्लेट्स टूटने की नौबत आ जाती है तो एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजने लगती है। जिसके बाद भूकंप आता है। 

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?

रिक्टर स्केल क्या पड़ता है असर 
0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है 
5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है 
7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं 
8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा

पाकिस्‍तान में भी मची तबाही

भूकंप की वजह से पाकिस्तान में भी तबाही मची है और कई लोगों के मरने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्‍तान में भी खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में एक व्‍यक्ति की मौत हुई है। भूकंप से घर की छत गिरने से इस व्यक्ति की जान गई है। पाकिस्‍तानी समयानुसार वहां सुबह 1:54 मिनट पर ये भूकंप आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश