Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए रोचक "Quiz" का आगाज, भाग्यशाली विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक उपहार

चीन-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए रोचक "Quiz" का आगाज, भाग्यशाली विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक उपहार

Written By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Dec 27, 2025 06:05 pm IST, Updated : Dec 27, 2025 06:10 pm IST

भारत-चीन संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए एक विशेष प्रकार का ऑनलाइन क्विज शुरू किया है। इसमें हर हफ्ते एक प्रश्न पूछा जाएगा। सही जवाब देने वाले भाग्यशाली विजेता को आकर्षक उपहार मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (दाएं)- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (दाएं)

नई दिल्ली/बीजिंग: भारत और चीन के बीच 14वीं पंचवर्षीय योजना का सफल समापन हो गया है। अब दोनों देशों के बीच 15वीं पंचवर्षीय योजना भी शुरू हो चुकी है। इस उपलक्ष्य में चीन और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद करने हेतु एक रोचक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता चल रही है, जिसका थीम “15वीं पंचवर्षीय योजना के दौर में चीन–भारत संबंध” रखा गया है। इस क्विज़ में भाग लेकर भाग्यशाली प्रतिभागी आकर्षक उपहार जीत सकते हैं। आयोजकों का कहना है कि यह पहल दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक समझ को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।

हर हफ्ते जारी किए जाएंगे प्रश्न

इस क्विज के तहत हर हफ्ते एक प्रश्न पूछा जाएगा, जिसका सही जवाब देने वाले भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक उपहार दिया जाएगा। क्विज के लिए इस सप्ताह का प्रश्न है: 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021–2025) के दौरान, चीन के वस्तुओं और सेवाओं के आयात का कुल मूल्य --- ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक होने की उम्मीद है। इसका विकल्प: A. 10 B. 15 C. 20 D. 25 दिया गया है। इनमें से प्रतिभागियों को अपना उत्तर कमेंट सेक्शन में लिखना है। सही उत्तर देने वालों में से भाग्यशाली विजेताओं का चयन किया जाएगा, जो उपहार जीतेंगे।

भारत में चीन की राजदूत ने किया एक्स पर क्विज संबंधी पोस्ट

भारत में चीन की राजदूत यू जिंग ने चीन-भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए शुरू किए गए इस क्विज के बारे में एक्स पर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि “15वीं पंचवर्षीय योजना के दौर में चीन–भारत संबंध” क्विज़ चल रहा है! भाग्यशाली मित्र उपहार जीतेंगे। उन्होंने पहला प्रश्न भी पोस्ट किया है।  

 

क्या है भारत-चीन के बीच नया टारगेट

चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर केंद्रित रही है, जिसमें आयात वृद्धि प्रमुख भूमिका निभा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में चीन के वस्तुओं और सेवाओं के कुल आयात 15 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। इससे वैश्विक व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, विशेषकर भारत जैसे भागीदार देशों के लिए निर्यात अवसर बढ़ेंगे। चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है और लगातार 16 वर्षों से यह स्थिति बनाए हुए है। 2024 तक सेवा व्यापार 1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर चुका है। 

डिजिटल व्यापार पर जोर

इस योजना में आयात विविधीकरण, सेवा व्यापार विस्तार और डिजिटल व्यापार पर जोर दिया गया है। भारत-चीन व्यापार भी इससे प्रभावित होता है, जहां भारत के आईटी, फार्मा और कृषि उत्पादों को लाभ मिल सकता है। यह क्विज़ दोनों देशों के युवाओं को चीन की आर्थिक नीतियों और द्विपक्षीय संबंधों के बारे में जागरूक करने का माध्यम है। आयोजक अगले सप्ताह नया प्रश्न लाएंगे। इच्छुक लोग सोशल मीडिया पर भाग ले सकते हैं और उपहार जीतने का मौका पा सकते हैं। यह पहल चीन की 'बेल्ट एंड रोड' और भारत की 'मेक इन इंडिया' जैसी योजनाओं के बीच सहयोग की संभावनाओं को भी उजागर करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आयोजन आपसी समझ बढ़ाकर संबंधों को मजबूत करेंगे।

यह भी पढ़ें

इंडोनेशिया में कोमोडो द्वीप के पास नाव डूबने से स्पेनिश परिवार समेत 11 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

कनाडा में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए भारत ने उठाया बड़ा कदम, 24 घंटे सहायता हेतु खोला 'वन स्टॉप सेंटर'

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement