1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कनाडा में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए भारत ने उठाया बड़ा कदम, 24 घंटे सहायता हेतु खोला 'वन स्टॉप सेंटर'

कनाडा में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए भारत ने उठाया बड़ा कदम, 24 घंटे सहायता हेतु खोला 'वन स्टॉप सेंटर'

 Published : Dec 27, 2025 05:10 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 05:10 pm IST

भारत ने कनाडा में रह रही महिलाओं की संकटग्रस्त परिस्थितियों में मदद के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इससे किसी भी भारतीय महिला को तत्काल मदद मुहैया कराई जाएगी।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री। Image Source : PTI

टोरंटो: कनाडा में संकटग्रस्त भारतीय महिलाओं की मदद के लिए मोदी सरकार ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने संकट में फंसी भारतीय महिलाओं की मदद के लिए विशेष 'वन स्टॉप सेंटर फॉर वुमेन' स्थापित किया है। यह केंद्र केवल भारतीय पासपोर्ट धारक महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित है। महावाणिज्य दूतावास ने 24x7 हेल्पलाइन भी शुरू की है। 

इन मामलों में मिलेगी सहायता

इस नए केंद्र का उद्देश्य उन भारतीय महिलाओं को तत्काल और महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करना है जो घरेलू हिंसा, शोषण, पारिवारिक विवाद, परित्याग, दुर्व्यवहार और कानूनी चुनौतियों का सामना कर रही हों। शुक्रवार को X पर पोस्ट में भारतीय मिशन ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर फॉर वुमेन (OSCW) पीड़ित महिलाओं को समन्वित और लाभार्थी-केंद्रित सहायता प्रदान करेगा। इसमें तत्काल काउंसलिंग, मनो-सामाजिक सहायता की सुविधा, कानूनी सहायता और सलाह का समन्वय शामिल होगा। यह सहायता कनाडा में उपलब्ध सामुदायिक और सामाजिक सेवा संसाधनों तक पहुंच बनाने में भी मदद करेगा। 

24 घंटे हेल्पलाइन पर महिलाओं को मिलेगी तत्काल सहायता

मिशन ने स्पष्ट किया कि OSCW की पूरी कार्रवाई कनाडा के स्थानीय कानूनों के दायरे में होगी। केंद्र का संचालन एक महिला सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा किया जाएगा, जो जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और व्यापक सहायता सुनिश्चित करेंगी। यह सहायता 24x7 हेल्पलाइन के माध्यम से आने वाली संकट कॉल्स का त्वरित समाधान करके दी जाएगी (आर्थिक स्थिति की जांच के आधार पर)। बयान में कहा गया है कि इसमें पैनल में शामिल एनजीओ के माध्यम से काउंसलिंग और भावनात्मक सहायता भी शामिल होगी। सभी वित्तीय सहायता भारत सरकार के नियमों के अनुसार आर्थिक स्थिति जांच (means tested) के आधार पर दी जाएगी।

जरूरतमंद महिलाएं इन नंबरों पर कर सकती हैं संपर्क

यह केंद्र टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास से संचालित होगा। सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर से +1 (437) 552 3309 नंबर पर या osc.toronto@mea.gov.in ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय मिशन की वेबसाइट पर एक FAQ भी उपलब्ध है, जिसमें बताया गया है कि विदेशी भारतीय पति/पत्नी द्वारा धोखा, परित्याग या दुर्व्यवहार का शिकार हुई भारतीय पासपोर्ट धारक महिलाओं की मदद भारतीय अधिकारी कैसे कर सकते हैं या नहीं कर सकते। यह पहल कनाडा में बढ़ते मामलों में भारतीय महिलाओं की सुरक्षा और सहायता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें

Year Ender 2025: ट्रंप के पीस प्लान से भी गाजा में नहीं आ सकी 'शांति', कैसे उगेगा मध्य-पूर्व में उम्मीदों का नया सूरज

इंडोनेशिया में कोमोडो द्वीप के पास नाव डूबने से स्पेनिश परिवार समेत 11 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश