1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नामीबिया में जंगली जानवरों को बचाने के लिए आगे आई अनंत अंबानी की 'वनतारा', चल रही है बड़ी प्लानिंग

नामीबिया में जंगली जानवरों को बचाने के लिए आगे आई अनंत अंबानी की 'वनतारा', चल रही है बड़ी प्लानिंग

 Published : Sep 04, 2024 08:29 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 08:29 pm IST

अफ्रीकी देश नामीबिया 700 से ज्यादा जंगली जानवरों को मारने की तैयारी कर रहा है। नामीबिया में जारी संकट के बीच अनंत अंबानी ने बड़ी पहल की है। अनंत अंबानी की 'वनतारा' वन्यजीवों को बचाने के लिए नामीबिया सरकार से संपर्क कर रही है।

Anant Ambani Vantara (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
Anant Ambani Vantara (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE REUTERS/AP

Namibia Wildlife Crisis: अफ्रीकी देश नामीबिया समृद्ध वन्य जीव लिए जाना जाता है लेकिन इस समय यहां भयानक सूखा पड़ा है। सूखे की वजह से देश का लगभग 84 प्रतिशत खाद्य भंडार नष्ट हो चुका है। यहां रहने वाले लोगों के सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। सूखे और भुखमरी के संकट से निपटने के लिए नामीबिया की सरकार ने अपने प्राकृतिक संसाधनों, विशेष रूप से वन्यजीवों की ओर रुख किया है। यहां की सरकार ने अपने लोगों को मांस उपलब्ध कराने के लिए हाथियों और दरियाई घोड़ों सहित 700 से अधिक जंगली जानवरों को मारने  की योजना बनाई है। 

अनंत अंबानी ने की बड़ी पहल

नामीबिया में जारी संकट के बीच मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने बड़ी पहल की है। अनंत अंबानी की 'वनतारा' वन्यजीवों को बचाने के लिए नामीबिया सरकार से संपर्क कर रही है। अनंत अंबानी की 'वनतारा' जानवरों को बचाने में सबसे आगे है। यह नामीबिया के अधिकारियों से संपर्क कर रही है ताकि जानवरों को बचाया जा सके। अनंत अंबानी की 'वनतारा' दुनिया भर में जानवरों को बचाने में मदद करती रही है। 

क्या है वनतारा?

अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर ये 'वनतारा' है क्या। तो चलिए आपको इस बारे में पूरी जानकरी देते हैं। दरअसल, वनतारा यानी स्टार ऑफ द फॉरेस्ट घायल-शोषित वन्यजीवों को बचाकर उनका उपचार और पुनर्वास करने की एक पहल है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन ने गुजरात के जामनगर में एनिमल वेलफेयर के लिए वनतारा पहल की शुरुआत की है। यह वनतारा इनिशिएटिव जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट में 3000 एकड़ में फैला है। यहां वनतारा का रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर 650 एकड़ जमीन पर बना है। वनतारा इनिशिएटिव के तहत अब तक 200 से ज्यादा हाथियों, हजारों पक्षियों, सरीसृपों और दूसरे जानवरों को बचाया गया है। साथ ही वनतारा में मगरमच्छ, तेंदुए और गैंडे जैसी प्रमुख प्रजातियों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था भी है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर किया है काम

वनतारा इनिशिएटिव भारत में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नागालैंड प्राणी उद्यान, सरदार पटेल प्राणी उद्यान और असम राज्य चिड़ियाघर आदि के साथ सहयोग करता है। वनतारा प्रोग्राम ने वेनेजुएला नेशनल फाउंडेशन ऑफ जू जैसे इंटरनेशनल संगठनों के साथ भी काम किया है। साथ ही यह स्मिथसोनियन और वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जू एंड एक्वेरियम जैसे जाने-माने संगठनों के साथ जुड़ा है।

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन की इस बहुमंजिला इमारत को कहा गया 'मौत का जाल', वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

पॉप म्यूजिक और इंटरनेट से डरा चीन! राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर नई किताब में दी गई बड़ी चेतावनी

पांच साल के बेटे को बचाने के लिए पहाड़ी शेर से भिड़ गया पिता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश