1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत विरोधी आतंकी पन्नू और इल्हान हुए राहुल गांधी के साथ, मुश्किल में फंसा कांग्रेस का "हाथ"

भारत विरोधी आतंकी पन्नू और इल्हान हुए राहुल गांधी के साथ, मुश्किल में फंसा कांग्रेस का "हाथ"

 Published : Sep 11, 2024 04:10 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 04:18 pm IST

अमेरिका में राहुल गांधी अपने बयानों और कुछ वायरल तस्वीरों को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने 10 साल के भाजपा के शासन में देश के हालात खराब होने का हवाला दिया है। राहुल का कहना था कि देश का माहौल बिगड़ रहा है।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बाएं और लाल घेर में भारत विरोधी इल्हान उमर राहुल गांधी के साथ व- India TV Hindi
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बाएं और लाल घेर में भारत विरोधी इल्हान उमर राहुल गांधी के साथ वायरल तस्वीर में। Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्लीः अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी अपने बयानों और कुछ वायरल तस्वीरों को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि पहले राहुल गांधी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने 10 साल के भाजपा के शासन में देश के हालात खराब होने का हवाला दिया है। राहुल का कहना था कि देश का माहौल बिगड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने देश में सिखों की दयनीय स्थिति होने की भी बात कही थी। इसके साथ ही वह एक तस्वीर में भारत विरोधी इल्हान उमर के साथ भी नजर आ रहे हैं। सिखों पर राहुल गांधी के बयान को खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अलग खालिस्तान की मांग जायज ठहराने वाला कहा है। 

इस प्रतिक्रिया के बाद भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। भाजपा का कहना है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और भारत विरोधी इल्हान उमर राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि राहुल गांधी भारत विरोधियों के साथ मिलकर जहर फैलाने में लगे हैं। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने इन तस्वीरों को लेकर कहा है कि जो कुछ भी हुआ है वो पूरे देश के लिए गंभीर और विचारणीय है। भाजपा की ऐसी सख्त टिप्पणियों के बाद कांग्रेस का हाथ मुश्किल में फंस गया है। 

यह भी पढ़ें

भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, अफगानिस्तान से लेकर नई दिल्ली तक महसूस हुए झटके


US Election 2024: पहली डिबेट में ट्रंप ने कहा-5 नवंबर को हम जीते तो रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करेंगे, हैरिस के साथ बाइडेन को लपेटा

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश