1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश चला मालदीव की राह, विपक्ष में बेगम खालिदा जिया के बेटे ने शुरू की 'इंडिया आउट' कैंपेन

बांग्लादेश चला मालदीव की राह, विपक्ष में बेगम खालिदा जिया के बेटे ने शुरू की 'इंडिया आउट' कैंपेन

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Jan 16, 2024 02:25 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 02:25 pm IST

मालदीव के प्रेसिडेंट मोहम्मद मोइज्जू की तरह बांग्लादेश की विपक्षी में बेगम खालिदा जिया के बेटे ने 'इंडिया आउट' कैंपेन की शुरुआत की है। खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी बांग्लादेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है।

मोइज्जू की तरह बेगम खालिदा जिया के बेटे ने शुरू की 'इंडिया आउट' कैंपेन- India TV Hindi
मोइज्जू की तरह बेगम खालिदा जिया के बेटे ने शुरू की 'इंडिया आउट' कैंपेन Image Source : FILE

Bangladesh News: बांग्लादेश में हालिया चुनाव में शेख हसीना की पार्टी ने प्रचंड बहुमत में सरकार बनाई है। लेकिन इस चुनाव से विपक्ष नदारद रहा। अब सबसे बड़े विपक्ष की बेगम खालिदा जिया की पार्टी 'बीएनपी' ने भी मालदीव की तर्ज पर 'इंडिया आउट' कैंपेन शुरू कर दिया है। इसकी मदद से मोहम्मद मुइज्जू ने भारत समर्थक इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को चुनाव में हरा दिया था। अब खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के 'इंडिया आउट' कैंपेन की तर्ज पर यह कैंपेन शुरू किया है। 

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) प्रमुख बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने इंडिया आउट ऑपरेशन की शुरुआत की है। वे इस समय बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। बीएनपी के नेतृत्व में बांग्लादेश में इंडिया आउट मूवमेंट मालदीव के उस अभियान की याद दिलाती है, जिसकी वजह से आज भारत और मालदीव के संबंधों में तनाव पैदा हो गया है।

बीएनपी ने क्यों शुरू किया 'इंडिया आउट' आंदोलन?

दरअसल, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी बांग्लादेश की इस्लामिक पार्टी है। अमेरिका इस पार्टी को टियर-III आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। इसकी वजह से बीएनपी ने 'इंडिया आउट' आंदोलन शुरू किया है। इस दौरान बीएनपी के कार्यकर्ता 'भारत बांग्लादेश का मित्र नहीं है और भारत बांग्लादेश को तबाह कर रहा है' इस तरह के नारे लगा रहे हैं। BNP के कार्यकर्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत विरोधी नारे पोस्ट कर भावनाएं भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया की मदद से भारत विरोधी आंदोलन को नेपाल तक पहुंचाने के प्रयास में हैं। 

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों को खराब करने की कोशिश

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकर्ताओं ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत हमारा दोस्त नहीं है। वो 1971 के दौरान हमारी मदद करने के लिए नहीं आए थे। उन्होंने यहां आकर बंगालियों के कीमती सामानों को लूटने का काम किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश