1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'ईरान के खिलाफ नहीं खत्म हुआ अभियान, उसके पास अब भी 400 किलोग्राम यूरेनियम', नेतन्याहू की नई धमकी

'ईरान के खिलाफ नहीं खत्म हुआ अभियान, उसके पास अब भी 400 किलोग्राम यूरेनियम', नेतन्याहू की नई धमकी

 Published : Apr 12, 2026 06:30 am IST,  Updated : Apr 12, 2026 07:08 am IST

नेतन्याहू ने वीडियो संदेश जारी करते हुए ईरान को धमकी दी है। नेतन्याहू ने कहा कि हमारा अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। ईरान के पास यूरेनियम है। इसे बलपूर्वक या कूटनितिक माध्यम से खत्म करना है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू- India TV Hindi
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू Image Source : AP

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने का दावा करते हुए शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें नेतन्याहू ने कहा, 'अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। इजराइल ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को नाकाम कर दिया है। 

हमें अभी और काम करना- नेतन्याहू

नेतन्याहू ने हिब्रू भाषा में जारी वीडियो में कहा, 'ईरान के खिलाफ अभियान खत्म नहीं हुआ है, हमें अभी और काम करना है। लेकिन अब भी यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि हमने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।' 

परमाणु हथियार बनाने के करीब था ईरान

उन्होंने कहा, 'हमने यह अभियान इसलिए शुरू किया, क्योंकि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बहुत करीब था और प्रतिदिन सैकड़ों मिसाइलें बनाने की क्षमता रखता था। ये दो बड़े खतरे थे, जिन्हें हमें अपने सिर से हटाना था।' 

हम चुपचाप खड़े नहीं रह सकते थे

इसके साथ ही नेतन्याहू ने दावा किया, 'खामेनेई मिसाइल उत्पादन और परमाणु कार्यक्रम को जमीन के बहुत अंदर इस तरह छिपाना चाहता था ताकि बी-2 विमान भी वहां तक न पहुंच पाएं। हम चुपचाप खड़े नहीं रह सकते थे।' 

बलपूर्वक के माध्यम से हटाया जाएगा- ईरान

उन्होंने कहा कि ईरान में अब भी 400 किलोग्राम से अधिक संवर्धित यूरेनियम मौजूद है। उन्होंने कहा कि इसे या तो कूटनीतिक प्रक्रिया के जरिये या बल प्रयोग के माध्यम से ईरान से हटाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 

"ईरानियों के पास कोई कार्ड नहीं है, वो सिर्फ जिंदा हैं तो इसलिए कि वार्ता कर सकें", ईरान ने दिया ट्रंप के इस पोस्ट का जवाब

‘क्विक डील’ से बड़ी जीत की तैयारी! क्या हॉर्मुज को खुलवाएंगे ट्रंप, क्या है नई योजना?

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश