1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूटान नरेश वांगचुक 8 दिनों की लंबी यात्रा पर आ रहे भारत, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

भूटान नरेश वांगचुक 8 दिनों की लंबी यात्रा पर आ रहे भारत, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Nov 02, 2023 02:49 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 02:49 pm IST

भूटान नरेश वांगचुक 8 दिनों की लंबी यात्रा पर 3 नवंबर से भारत में होंगे। इस दौरान वह दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र और असम जैसे राज्यों में भी जाएंगे और वहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह नई दिल्ली में पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

भूटान नरेश वांगचुक- India TV Hindi
भूटान नरेश वांगचुक Image Source : FILE

भारत और भूटान के पारंपरिक रिश्तों की डोर और अधिक मजबूत होने जा रही है। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक शुक्रवार से भारत की 8 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय के कहा कि भूटान नरेश की यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा करने और "अनुकरणीय" साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। मंत्रालय के मुताबिक, भूटान नरेश वांगचुक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत-भूटान संबंधों के विभिन्न पहलुओँ पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
 
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी वांगचुक से मुलाकात करेंगे। एक बयान में कहा गया है, "भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, भूटान की राजशाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तीन से दस नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे असम और महाराष्ट्र भी जाएंगे।
 
विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाएंगे भारत और भूटान
" विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के अनूठे संबंध हैं, जिनकी विशेषता आपसी तालमेल और परस्पर विश्वास है।" बयान में कहा गया है, "यह यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।" दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में समझौता करने की उम्मीद है। भूटान नरेश अपनी 8 दिवसीय यात्रा में भारत से संबंधों को मजबूत करने के लिए हर प्रयास करेंगे।  (भाषा) 
 
यह भी पढ़ें
"7 अक्टूबर के हमले को फिर दोहराएगा हमास", आंतकियों ने खाई इजरायल को सबक सिखाने की कसम

भारत-अमेरिका की "टू प्लस टू वार्ता" से चीन और पाक में खलबली, एंटनी ब्लिंकन और ऑस्टिन क्यों आ रहे दिल्ली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश