1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में समलैंगिक शादियां करने वालों को झटका, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

जापान में समलैंगिक शादियां करने वालों को झटका, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

 Published : Oct 30, 2024 06:22 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 06:22 pm IST

जापान में समलैंगिक शादियां करने वालों को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने समलैंगिक शादियों को असंवैधानिक घोषित कर दिया है। इससे शादियां कर चुके जोड़ों के सामने भी बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।

जापान के समलैंगिक जोड़े। - India TV Hindi
जापान के समलैंगिक जोड़े। Image Source : AP

टोकियोः जापान में समलैंगिक शादियों को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस फैसले से समलैंगिक जोड़ों को बड़ा झटका लगा है। एक और उच्च न्यायालय ने समलैंगिक शादियों पर रोक की सरकार की नीति को बुधवार को असंवैधानिक करार दिया। तोक्यो उच्च न्यायालय ने कहा कि समलैंगिक शादियों पर रोक "व्यक्ति के यौन रुझान पर आधारित एक बेबुनियाद कानूनी भेदभाव" है।

उसने कहा कि यह रोक समानता के अधिकार के साथ-साथ व्यक्तियों की गरिमा और लैंगिक समानता की संवैधानिक गारंटी का उल्लंघन करती है। इससे पहले, मार्च में साप्पोरो उच्च न्यायालय के फैसले में कहा गया था कि समलैंगिक जोड़ों को शादी करने और आम जोड़ों के समान लाभ का आनंद लेने की अनुमति नहीं देना समानता और विवाह की स्वतंत्रता के उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। बुधवार को तोक्यो उच्च न्यायालय जापान की सातवीं ऐसी अदालत बन गया, जिसने समलैंगिक शादियों पर मौजूदा प्रतिबंध को असंवैधानिक या उसके समान करार दिया है। देश की महज एक जिला अदालत ने समलैंगिक शादियों पर प्रतिबंध को संवैधानिक बताया है। हालांकि, इन आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश