1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शुरू होगी एक और जंग! किम जोंग को US और दक्षिण कोरिया से बड़ा खतरा, कहा 'युद्ध की क्षमता बढ़ाएं'

शुरू होगी एक और जंग! किम जोंग को US और दक्षिण कोरिया से बड़ा खतरा, कहा 'युद्ध की क्षमता बढ़ाएं'

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 07, 2024 09:50 am IST,  Updated : Mar 07, 2024 09:50 am IST

इजराइल और हमास, रूस और यूक्रेन की जंग के बीच पूर्वी एशिया में एक और जंग का खतरा मंडरा रहा है। खुद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को यह डर सता रहा है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया से जंग के खतरे के बीच किम जोंग ने जंग की क्षमता बढ़ाने की बात कही।

किम जोंग को US और दक्षिण कोरिया से बड़ा खतरा- India TV Hindi
किम जोंग को US और दक्षिण कोरिया से बड़ा खतरा Image Source : PTI

Kim Jong News: रूस और यूक्रेन व इजराइल-हमास में जंग के बीच दुनिया पर एक और युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। जंग के इस खतरे को खुद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने भी भांप लिया है। किम जोंग को अमेरिका और दक्षिण कोरिया से जंग का खतरा है। यही कारण है कि किम जोंग ने इन देशों के खिलाफ युद्धक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कहा है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ युद्धक क्षमताओं को मजबूत करने की अपील की है। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त जंगी अभ्यास के जवाब में कार्रवाई करने की धमकी दी थी। 

उत्तर कोरिया के शासक ने सैन्य अड्डे का किया दौरा

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने बुधवार को एक सैन्य अड्डे के दौरो पर कहा कि 'सेना को जंग की तैयारियों के लिए अपनी युद्धक क्षमताओं में तेजी से सुधार लाने चाहिए। इसके लिए वास्तविक जंगी अभ्यास को लगातार तेज करना होगा।' केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा कि दुश्मनों के लगातार खतरे को भारी ताकत से नियंत्रित करने के लिए अत्यधिक तत्परता की जरूरत है।

किम ने सैन्य इकाइयों को दिए जंगी अभ्यास से जुड़े दिशा निर्देश

किम ने सैन्य इकाइयों के जंगी अभ्यास को लेकर दिशा निर्देश दिए। हाालंकि इसके बारे में विस्तार से जानकारी सामने नहीं आई। किम के इस बयान से दो दिन पहले, उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास को उसके खिलाफ हमले की साजिश बताते हुए मंगलवार को कहा था कि वह जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका का जंगी अभ्यास जारी

दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं ने ‘फ्रीडम शील्ड’ नामक एक ‘कंप्यूटर-सिम्युलेटेड (ऐसी मशीन जो प्रशिक्षण या अनुसंधान के उद्देश्य से वांछित वातावरण का अनुभव देती है) कमांड पोस्ट’ और युद्ध क्षेत्र में प्रशिक्षण का 11 दिवसीय अभ्यास शुरू किया। सरकारी मीडिया में जारी एक बयान में उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह एक संप्रभु राष्ट्र के लिए सैन्य खतरा पैदा करने की साजिश के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास की कड़ी निंदा करता है। मौका पड़ने पर वह जवाबी कार्रवाई भी करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश