1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में आया ईशनिंदा का मामला, उग्र भीड़ ने कराची में दो लुटेरों की पीट-पीटकर ले ली जान

पाकिस्तान में आया ईशनिंदा का मामला, उग्र भीड़ ने कराची में दो लुटेरों की पीट-पीटकर ले ली जान

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 07, 2023 11:07 pm IST,  Updated : May 07, 2023 11:07 pm IST

जानकारी के अनुसार कराची में तीन लुटेरों को आक्रोशित भीड़ ने रंगे हाथों पकड़ा। दो को पीट-पीट कर मार डाला गया, जबकि एक भागने में सफल रहा।

पाकिस्तान में आया ईशनिंदा का मामला, उग्र भीड़ ने कराची में दो लुटेरों को पीट-पीटकर ले ली जान- India TV Hindi
पाकिस्तान में आया ईशनिंदा का मामला, उग्र भीड़ ने कराची में दो लुटेरों को पीट-पीटकर ले ली जान Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान में फिर ईश निंदा का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के कराची में उग्र भीड़ ने दो लुटेरों को पीट-पीटकर मार डाला। यह मामला कराची के ओरंगी टाउन का है। बताया जाता है कि ओरंगी टाउन में स्थानीय निवासियों ने दो लुटेरों को पकड़ा और उन्हें यातनाएं देकर मार डाला।. इससे पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीड़ ने ही एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला।. 

जानकारी के अनुसार कराची में तीन लुटेरों को आक्रोशित भीड़ ने रंगे हाथों पकड़ा।. दो को पीट-पीट कर मार डाला गया, जबकि एक भागने में सफल रहा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लुटेरों को पकड़ने के बाद मौके पर जमा भीड़ बेकाबू हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृत लुटेरों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिन्ना अस्पताल ले जाया गया. तीनों लुटेरों की पहचान नहीं हो पाई है।

लुटेरों द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक बरामद

पुलिस के मुताबिक लुटेरों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है्। लुटेरों ने एक किराने की दुकान में लूट की घटना को अंजाम देते वक्त एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, शख्स की हत्या करने के बाद लुटेरों ने एक शादी हॉल के बाहर से मोटरसाइकिल छीन ली। इसके बाद वे भागने का प्रयास कर रहे थे तभी भीड़ के हत्थे चढ़ गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश