1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने फिर दिखाई दादागिरी, ताइवान के आसपास मंडराए 32 चीनी जंगी जहाज

चीन ने फिर दिखाई दादागिरी, ताइवान के आसपास मंडराए 32 चीनी जंगी जहाज

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 21, 2024 09:24 am IST,  Updated : Mar 21, 2024 09:24 am IST

चीन ने एक बार फिर ताइवान पर दादागिरी दिखाई है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ताइवान के आसपास 32 चीनी युद्धक विमानों का पता चला है।

ताइवान के आसपास मंडराए 32 चीनी जंगी जहाज - India TV Hindi
ताइवान के आसपास मंडराए 32 चीनी जंगी जहाज Image Source : FILE

China on Taiwan: चीन ने एक बार फिर अपने आक्रामक इरादे जाहिर करते हुए ताइवान के आसपास एक दो नहीं बल्कि 32 जंगी जहाज भेजे हैं। एएफपी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यह दावा ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने किया है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बुधवार को सुबह 6 बजे से गुरुवार यानी 21 मार्च तक 24 घंटे की अवधि में 32 चीनी सैन्य विमानों और पांच पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) जहाजों की निगरानी की। इन 32 जंगी विमानों में से 20 ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिणपूर्वी और पूर्वी इलाके यानी एडीआईजेड में प्रवेश किया। ऐसा पहली बार नहीं है जब चीनी फाइटर प्लेन को ताइवान सीमा के करीब डिटेक्ट किया गया हो। 

एमएनडी ने कहा कि ताइवान के सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की और अपने क्षेत्र में पता चली गतिविधियों के जवाब में सीएपी विमान, नौसेना जहाजों और तटीय मिसाइल प्रणालियों को लगाया। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कथित तौर पर मंगलवार 19 मार्च को सुबह 6 बजे से बुधवार 20 मार्च सुबह 6 बजे के बीच पूरे ताइवान में 15 चीनी सैन्य विमानों और 10 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया। 

15 जंगी विमानों में से 6 ताइवान के इलाके में घुसे

एमएनडी के अनुसार 15 चीनी जंगी विमानों में से 6 ने ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) के दक्षिण-पश्चिम कोने में प्रवेश किया। हालांकि ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार उस समय किसी भी पीएलए विमान ने ताइवान स्ट्रेट मध्य रेखा को पार नहीं किया था। इसके जवाब में ताइवान ने चीनी आर्मी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विमान और नौसैनिक जहाज भेजे और अपनी वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तैनात की। 

कुछ दिन पहले भी 19 चीनी सैन्य विमानों को ताइवान ने किया था डिटेक्ट

कुछ दिन पहले भी चीनी विमान ताइवान के इलाके में घुसे थे और ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इन्हें डिटेक्ट किया था। ताइवान ने अपने सीमा क्षेत्र में चीन के 19 सैन्य विमान और नौसेना के 7 जहाजों को डिटेक्ट किया था। इससे पहले भी दर्जनों बार चीन ऐसी हरकतें कर चुका है। चीन ऐसा करके लगातार ताइवान पर अपना दबाव बनाता रहा है। ताइवान की सरकार ने दावा किया था कि उसने 19 चीनी सैन्य विमानों, 7 नौसेना जहाजों के सीमा के करीब होने का पता लगाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश