1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वायनाड लैंडस्लाइड्स पर चीन ने जाहिर की चिंता, हादसे में मारे गए लोगों को लेकर दिया बड़ा बयान

वायनाड लैंडस्लाइड्स पर चीन ने जाहिर की चिंता, हादसे में मारे गए लोगों को लेकर दिया बड़ा बयान

 Published : Jul 31, 2024 07:39 pm IST,  Updated : Jul 31, 2024 07:39 pm IST

चीन ने वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों को लेकर एक बयान जारी किया है। इसके तहत चीन ने केरल लैंडस्लाइड्स में हुई मौतों पर गहरा दुख और संवेदना प्रकट की है। इसमें चीन का कोई नागरिक नहीं मारा गया है।

वायनाड में भूस्खलन के बाद का एक दृश्य।- India TV Hindi
वायनाड में भूस्खलन के बाद का एक दृश्य। Image Source : AP

बीजिंगः चीन ने केरल के वायनाड जिले में हुए भूस्खलन की घटना पर गहरी चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति बुधवार को संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है और 200 से अधिक लोग घायल हैं। राहत और बचाव की टीमें लगातार मौके पर जुटी हैं। अभी भी कई लोगों के लापता होने की आशंका है। इस दर्दनाक घटना को लेकर चीन ने भारत के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने प्रेस वार्ता में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में अभी तक किसी चीनी नागरिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लिन ने कहा कि भारत स्थित चीनी दूतावास ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी चीनी नागरिक के घायल होने या मौत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।  

158 मौतों से मचा कोहराम

केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते हुए लैंडस्लाइड से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। अब तक 158 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। इससे आसपास के लोग भी खलबली में हैं।मलबे में लोगों की तलाश अभी भी जारी है। लैंडस्लाइड की घटना के बाद एक बार फिर माधव गाडगिल पैनल रिपोर्ट की चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि अगर सरकारों ने गाडगिल कमेटी की रिपोर्ट को माना होता तो वायनाड में इतने बड़े नुकसान से बचा जा सकता था। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

कमला हैरिस का अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए नामांकन पक्का, अब डोनॉल्ड ट्रंप के साथ होगा मुकाबला


QUAD देशों के फैसले से बौखलाया चीन, कहा-अमेरिका-भारत के साथ मिलकर जापान कर रहा ये काम
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश