1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 6.0 तीव्रता के भूकंप से थर्राया चीन, किर्गिस्तान की सीमा से लगे शिजियांग में लगा जोरदार झटका

6.0 तीव्रता के भूकंप से थर्राया चीन, किर्गिस्तान की सीमा से लगे शिजियांग में लगा जोरदार झटका

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Dec 04, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 11:15 pm IST

चीन में भूकंप का जोरदार झटका लगा है। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने बताया कि 4 दिसंबर को देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित शिनजियांग क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।

प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

बीजिंगः चीन में भूकंप का जोरदार झटका लगा है। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने बताया कि 4 दिसंबर को देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित शिनजियांग क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र

शिनजियांग किर्गिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। सीईएनसी के अनुसार, भूकंप किर्गिस्तान-शिनजियांग सीमा के पास अक्की काउंटी के पास स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.44 बजे आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। सरकारी मीडिया के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शाम 4.34 बजे तक स्थानीय अधिकारियों को किसी के हताहत होने या इमारतों के ढहने की कोई खबर नहीं मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश