1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन का Boeing 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 133 यात्री थे सवार

चीन का Boeing 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 133 यात्री थे सवार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2022 02:30 pm IST,  Updated : Mar 21, 2022 02:37 pm IST

चीन का एक विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। बताया जाता है कि विमान में 133 लोग सवार थे।

China Plane Crash- India TV Hindi
China Plane Crash Image Source : FILE PHOTO

चीन का एक विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। बताया जाता है कि विमान में 133 लोग सवार थे। चीन का Boeing 737 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। हादसे के वक्त Boeing 737 में कुल 133 यात्री सवार थे। चीनी मीडिया के मुताबिक हादसा दक्षिण चीन सागर में हुआ। हादसे में कितने लोगों की जान गई या कितने घायल हुए, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। चीन की सरकारी मीडिया ने भी प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। चीनी मीडिया के मुताबिक विमान दक्षिण प्रांत के गुआंग्शी में हादसे का शिकार हुआ है। जहां पर हादसा हुआ उस इलाके में बुरी तरह आग लग गई। ऐसे में माना जा रहा है कि हादसे में मौतों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश