1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. China Warns US: चीन ने दी चेतावनी, ताइवान पर 'बड़े संकट' को हवा देने से बाज आए अमेरिका

China Warns US: चीन ने दी चेतावनी, ताइवान पर 'बड़े संकट' को हवा देने से बाज आए अमेरिका

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 06, 2022 10:24 pm IST,  Updated : Aug 06, 2022 10:24 pm IST

China Warns US: नैंसी पेलोसी की हालिया ताइवान यात्रा से चिढ़कर चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य में अपना सैन्य अभ्यास शुरू किया है।

Chinese President Xi Jinping- India TV Hindi
Chinese President Xi Jinping Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • जलडमरूमध्य में चीन का सैन्य अभ्यास
  • चीन के युद्धक विमानों ने घुसपैठ तेज की
  • संभावित कृत्रिम हमला हो सकता है: ताइवान

China Warns US: चीन ने आज शनिवार को अमेरिका को आगाह किया कि वह ताइवान के मसले पर 'बड़े संकट' को हवा देने की कोशिश ना करे। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की हालिया ताइवान यात्रा से चिढ़कर चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य में अपना सैन्य अभ्यास शुरू किया है। अभ्यास के तीसरे दिन आज चीन के युद्धक विमानों ने घुसपैठ तेज की। 

चीन का मानना है कि पेलोसी की यात्रा की अनुमति देकर अमेरिका ने ताइवान पर उसकी संप्रभुता को चुनौती दी है। इधर, ताइवान का कहना है कि उसने शनिवार को ताइवान जलडमरूमध्य के आस-पास सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले कई चीनी विमानों और नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है, जो उसके खिलाफ संभावित कृत्रिम हमला हो सकता है।

'चीन, ताइवान पर आक्रमण के लिए तैयार हो रहा है' 

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुछ चीनी विमानों और जहाजों ने ताइवान जलडमरूमध्य में संवेदनशील मध्य रेखा को पार कर लिया, जो द्वीप को चीन की मुख्य भूमि से अलग करता है, जबकि सैन्य अभ्यास के पैमाने से ये अटकलबाजी की जाने लगी है कि चीन, ताइवान पर आक्रमण के लिए तैयार हो रहा है। 

 'यह पूरी तरह से अफवाह, बदनाम करने की साजिश'

हालांकि, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इन खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "अमेरिका का यह दावा कि चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य में यथास्थिति को बदल दिया है, पूरी तरह से अफवाह और बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।'' नोम पेन्ह में आसियान के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने वाले वांग को यहां आधिकारिक मीडिया में यह कहते हुए उद्धृत किया गया था कि अमेरिका की सामान्य रणनीति यह है कि यह पहले समस्याएं पैदा करेगा, और फिर उनका उपयोग अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए करेगा। उन्होंने कहा, "लेकिन उसका यह तरीका चीन पर काम नहीं करेगा।'' 

गौरतलब है कि अमेरिका की संसद अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन काफी आगबबूला हो गया है। चीन (China) ने पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका की संसद अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ताइवान गईं, तो अमेरिका कीमत चुकाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश