1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 72 घंटे में दूसरी बार भूकंप से कांपा चीन का शिनजियांग प्रांत, इतनी तीव्रता पर डोली धरती

72 घंटे में दूसरी बार भूकंप से कांपा चीन का शिनजियांग प्रांत, इतनी तीव्रता पर डोली धरती

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jan 25, 2024 02:45 pm IST,  Updated : Jan 25, 2024 02:46 pm IST

चीन का शिनजियांग प्रांत एक बार फिर भूकंप के झटकों से थर्रा गया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 आंकी गई है। 72 घंटे में लगातार दूसरी बार आए भूकंप से लोगों के बीच दहशत फैल गई है।

चीन में भूकंप (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
चीन में भूकंप (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : PTI

बीजिंग। बीते 72 घंटे में चीन का शिनजियांग प्रांत दूसरी बार भूकंप के झटकों से हिल गया है। भूकंप ऐसे वक्त में आया जब सुबह लोग अपने दिनचर्या में लगे हुए थे। अचानक धरती हिचकोले लेने लगी। इससे लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए खुले स्थानों की ओर भागने लगे हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद भी भूकंप के झटके थम गए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। चीनी मीडिया में यह जानकारी दी गई है। 
 
रिपोर्ट के अनुसार भूकंप उत्तर पश्चिमी चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में किर्गिज़ स्वायत्त प्रान्त में बृहस्पतिवार को आया। रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। बता दें कि तीन दिन में सुदूर क्षेत्र में आया यह दूसरा भूकंप है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, अहेकी काउंटी में भूकंप सुबह छह बज कर 21 मिनट पर आया। सीईएनसी ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र 15 किमी की गहराई पर था। यह पिछले तीन दिन में प्रांत में आया दूसरा भूकंप है। मंगलवार को शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के अक्सू प्रान्त में वुशी काउंटी और उसके आसपास के इलाकों में 7.1 तीव्रता का भूकंप आने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए थे।(भाषा)

यह भी पढ़ें

 

 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश