1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश हिंसा मामले में बड़ी खबर, चट्टोग्राम की अदालत ने खारिज की हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की जमानत अर्जी

बांग्लादेश हिंसा मामले में बड़ी खबर, चट्टोग्राम की अदालत ने खारिज की हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की जमानत अर्जी

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jan 02, 2025 11:53 am IST,  Updated : Jan 02, 2025 11:53 am IST

बांग्लादेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार चट्टोग्राम की अदालत ने हिंदू नेता चिन्मय कृष्णदास की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इससे बांग्लादेशी हिंदुओं को बड़ा झटका लगा है।

स्वामी चिन्मय कृष्णदास, हिंदू नेता, बांग्लादेश। - India TV Hindi
स्वामी चिन्मय कृष्णदास, हिंदू नेता, बांग्लादेश। Image Source : X

ढाकाः बांग्लादेश हिंसा मामले में गिरफ्तार हिंदू नेता चिन्मय कृष्णदास की जमानत अर्जी को चट्टोग्राम की अदालत ने खारिज कर दिया है। डेली स्टार की खबर के अनुसार इस्कॉन के पूर्व नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की जमानत याचिका को बांग्लादेश की चट्टोग्राम अदालत में सुनवाई के लिए लगाया गया था। मगर कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया।  

कोलकाता इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधा रमन दास ने कहा कि यह बेहद दुखद खबर है। हम जानते हैं कि पूरी दुनिया की नजर इस पर थी। सभी को उम्मीद थी कि नए साल में चिन्मय प्रभु को आजादी मिल जाएगी, लेकिन 42 दिन बाद भी उनकी जमानत आज सुनवाई में खारिज कर दी गई। बांग्लादेश सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनको न्याय मिले..."

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश