1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस में मुस्लिम गुरिल्ला कमांडर और उनके समर्थकों के बीच हुई झड़प, 11 लोगों की गई जान

फिलीपींस में मुस्लिम गुरिल्ला कमांडर और उनके समर्थकों के बीच हुई झड़प, 11 लोगों की गई जान

 Published : Oct 31, 2024 02:08 pm IST,  Updated : Oct 31, 2024 03:01 pm IST

फिलीपींस से दिल दहला देने वाला सामने आया है। यहां जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दो गटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान 11 लोंगों की मौत हो गई है।

Philippines Land Dispute Clash (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
Philippines Land Dispute Clash (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE REUTERS

कोताबातो: दक्षिणी फिलीपींस के एक शहर में दो मुस्लिम गुरिल्ला कमांडर और उनके समर्थकों के बीच लंबे समय से जारी भूमि विवाद को लेकर खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। सैन्य और स्थानीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इस बात को लेकर चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मागुइंडानाओ डेल सुर प्रांत में पगालुंगन क्षेत्र के एक गांव में ‘मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट’ के दो कमांडरों के बीच झड़प हुई थी। झड़प के बाद सेना, पुलिस और विद्रोही मोर्चे के नेताओं ने बाद में समझौता करा दिया था। लेकिन, इसके बाद फिर हिंसक झड़प हुई जिसमें लोगों की मौत हो गई। कमांडरों और उनके समर्थकों के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।

philippines police
Image Source : FILE REUTERSphilippines police

मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट क्या है

‘मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट’ दक्षिण फिलीपींस का सबसे बड़ा मुस्लिम अलगाववादी सशस्त्र संगठन है। छठे ‘इन्फैंट्री डिविजन’ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रोडेन ऑर्बन ने झड़प को लेकर बताया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैनात सरकारी बलों ने नौ शव बरामद किए हैं। पांच अन्य लड़ाके घायल हो गए हैं। बाद में कर्नल रोडेन ऑर्बन ने बताया कि मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। सैनिकों ने झड़प वाली जगह से पांच राइफल बरामद की हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

रूसी सैनिकों की वर्दी पहन यूक्रेन की ओर बढ़ रहे हैं उत्तर कोरियाई सैनिक, जानें किसने किया इतना बड़ा दावा

उत्तर कोरिया ने बेहद खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल का किया टेस्ट, जान लें सबकुछ

US Presidential Election: कमला हैरिस ने जो बाइडेन के कचरे वाले बयान से बनाई दूरी, दी सफाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश