1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US Presidential Election: कमला हैरिस ने जो बाइडेन के कचरे वाले बयान से बनाई दूरी, दी सफाई

US Presidential Election: कमला हैरिस ने जो बाइडेन के कचरे वाले बयान से बनाई दूरी, दी सफाई

 Published : Oct 31, 2024 12:18 pm IST,  Updated : Oct 31, 2024 12:18 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विवादास्पद बयान देते हुए डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को 'कचरा' बताया था। बाइडेन के इस बयान पर अमेरिका में सियासी घमासान मच गया है। कमला हैरिस ने भी बाइडेन के इस बयान से दूरी बना ली है।

Kamala Harris- India TV Hindi
Kamala Harris Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस विवादास्पद बयान से दूरी बना ली है, जिसमें उन्होंने उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को ‘कचरा’ कहा था। उपराष्ट्रपति हैरिस ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे पहले (मैं बता दूं कि) उन्होंने अपनी टिप्पणियों पर सफाई दे दी है। मैं भी स्पष्ट कर दूं: मैं लोगों की इस आधार पर आलोचना से पूरी तरह असहमत हूं कि वो किसे वोट देते हैं। आपने कल रात मेरा भाषण सुना और मेरे पूरे करियर में लगातार (मेरा भाषण) सुना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि मैं जो काम करती हूं, वह सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करने का है, चाहे वो मेरा समर्थन करें या ना करें। अमेरिका की राष्ट्रपति के रूप में, मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति रहूंगी, चाहे आप मुझे वोट दें या ना दें।’’ 

बाइडेन ने कही थी यह बात

जो बाइडेन ने एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कहा था, ‘‘मैं जो कचरा वहां तैरता हुआ देख रहा हूं, वह उनके समर्थक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अभी कुछ दिन पहले ही उनकी रैली में एक वक्ता ने प्यूर्टो रिको को ‘‘कूड़े का तैरता हुआ द्वीप’’ कहा था। खैर, मैं आपको कुछ बताना चाहता हूं। मैं उस प्यूर्टो रिको वासी को नहीं जानता। जिस प्यूर्टो रिको को मैं जानता हूं वह मेरे गृह राज्य डेलावेयर में है और वहां के लोग अच्छे, सभ्य, सम्माननीय हैं।’’ 

Donald Trump
Image Source : APDonald Trump

ट्रंप ने ऐसे दिया जवाब

समर्थकों की तुलना 'कचरे' से करने को लेकर अब ट्रंप ने इसे चुनावी मुद्दा बनाते हुए अपने ही अंदाज में बाइडेन को जवाब दिया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रैली के लिए कचरे का ट्रक ड्राइव करके विस्कॉन्सिन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चमकीली कंस्ट्रक्शन जैकेट पहन रखी थी और ट्रक पर सवार होकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "आपको मेरा कचरा ट्रक कैसा लगा? यह ट्रक कमला और जो बाइडेन के सम्मान में है।" ट्रंप ने आगे कहा, "जो बाइडेन का बयान वास्तव में अपमानजनक है।" (भाषा)

यह भी पढ़ें: 

उत्तर कोरिया ने बेहद खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल का किया टेस्ट, जान लें सबकुछ

रूसी सैनिकों की वर्दी पहन यूक्रेन की ओर बढ़ रहे हैं उत्तर कोरियाई सैनिक, जानें किसने किया इतना बड़ा दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश