1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में बदल रहे हालात, ढाका में भारतीय वीजा केंद्र ने फिर शुरू किया 'सीमित परिचालन'

बांग्लादेश में बदल रहे हालात, ढाका में भारतीय वीजा केंद्र ने फिर शुरू किया 'सीमित परिचालन'

 Published : Aug 13, 2024 04:26 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 04:26 pm IST

बांग्लादेश में अब हालात बदल रहे हैं। बांग्लादेश में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र ने 'सीमित परिचालन' फिर से शुरू कर दिया है। भारतीय दूतावास की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

Bangladesh Normal Situation- India TV Hindi
Bangladesh Normal Situation Image Source : FILE AP

ढाका: बांग्लादेश में हुई हिंसा और तख्तापलट के बाद हालात अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते हुए नजर आ रहे हैं। यहां भारतीय वीजा आवेदन केंद्र ने मंगलवार को 'सीमित परिचालन' फिर से शुरू कर दिया है। एक प्रेस विज्ञप्ति में, भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) ने अपने ढाका केंद्र में सीमित परिचालन फिर शुरू करने की घोषणा की है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “आईवीएसी (जेएफपी) ढाका ने सीमित परिचालन फिर से शुरू कर दिया है। पासपोर्ट के संग्रह के संबंध में व्यक्तिगत आवेदकों को संदेश भेजे जाएंगे।” इसमें आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि वो अपना पासपोर्ट लेने के लिए केवल एक टेक्स्ट संदेश प्राप्त करने के बाद ही केंद्र पर आएं। इसमें कहा गया है, “सीमित संचालन के कारण, प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है। हम आपसे इसे समझने की अपेक्षा करते हैं।” 

राष्ट्रीय आपातकालीन हॉटलाइन सेवा हुई बहाल

समय टीवी न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक, पिछले सप्ताह आईवीएसी ने हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के पतन के बाद अस्थिर हालात के कारण देश में सभी वीजा केंद्रों को अगली सूचना तक बंद करने की घोषणा की थी। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, मंगलवार से राष्ट्रीय आपातकालीन हॉटलाइन सेवा बहाल कर दी गई है। सोमवार से पुलिस अधिकारी विभिन्न थानों में लौट आए तथा यातायात पुलिसकर्मी भी काम पर लौट आए।

हिंसा में मारे गए 560 लोग

‘बीडीन्यूज24’ नाम के एक समाचार पोर्टल ने अपनी खबर में कहा कि प्राथमिक एवं जन शिक्षा मंत्रालय ने भी प्राथमिक विद्यालयों को एक महीने बंद रहने के बाद कक्षाएं फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। पांच अगस्त को हसीना सरकार के पतन के बाद देश भर में भड़की हिंसक घटनाओं में बांग्लादेश में 230 से अधिक लोग मारे गए, जिससे जुलाई के मध्य में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के शुरू होने के बाद से मरने वालों की संख्या 560 हो गई। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश में पूर्व PM शेख हसीना के खिलाफ दर्ज किया गया हत्या का केस, जानें पूरा मामला

बांग्लादेश में हिंसा के बीच ढाकेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे मुहम्मद यूनुस, सामने आई तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश